Road Accident In Satna: 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार बस, सतना से नागपुर जा रहे 40 यात्री घायल

Road Accident In Satna: सतना से नागपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 35-40 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रह है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।

घटना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैहर बायपास संगम बेला पैलेस के सामने की है। यहां तेज तेज रफ्तार बस क्रमांक AR 06 A 8418 अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पहुंच गई है, जो अब जांच में जुट गई है।

Road Accident In Satna

जानकारी मुताबिक बस तेज स्पीड की वजह से सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते यह भीषण हादसा हो गया और बस सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई। बस में यात्रा कर रही महिलाएं बच्चों सहित बड़े बूढ़े बुजुर्ग भी शामिल थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ पहुंच गए। वहीं जिन घायलों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक छोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरे बहन की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+