Video : सतना में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए अनाज में मिलावट, धान के बाद अब गेहूं में मिलाई जा रही बालू-मिट्टी
समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं में मिलावट की सीधी तस्वीर रामपुर के बंधा साइलो प्लांट में सामने आई है. जिसमें गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए गेहूं में बालू, धूल और मिट्टी मिलाई जा रही है।

सतना में एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। रामपुर के बंधा साइलो प्लांट में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं में मिलावट की सीधी तस्वीर सामने आई है। जिसमे गेहूं का वजन बढ़ाने गेहूं रेत धूल और मिट्टी मिलाई जा रही है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मच गया है ।
Recommended Video
रामपुर बघेलान के बंधा स्थित साइलो प्लांट में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए बालू और धूल मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताते चलें यहां पिछले दो वर्षों से साइलो भंडारित गेहूं का भंडारण किया जा रहा है। अब तक 07 लाख क्विंटल गेहूं साइलो में जमा हो चुका है। अब इस भंडारित गेहूं को जिले से बाहर भेजा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग तीन लाख क्विंटल गेहूं भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से अन्य जिलों में भेजा जा चुका है और गेहूं परिवहन की प्रक्रिया जारी है। ट्रैक्टर द्वारा साइलो में बालू और धूल मिलाने का वीडियो सामने आने के बाद मीडियाकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो मिलावटखोर साइलो परिसर में ही खड़ा मिला, हालांकि साइलो प्रबंधन मामले को साजिश बता रहा है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है
हाल ही में सतना में समर्थन मूल्य धान उपार्जन केंद्र पर धान में बालू पत्थर व मिट्टी मिलने की तस्वीर वायरल हुई थी। जांच के बाद महिला स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष व उपार्जन केंद्र प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मिलावट साबित हुआ, अभी वह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आ गया है।
इस संबंध में तहसीलदार अभय राज सिंह ने बताया कि मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो देखा है, हल्का पटवारी को संबंधित कर्मचारी को भेजकर जांच की जा रही है। जांच के बाद कुछ कह सकेंगे।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications