MP news: जगतगुरू रामभद्राचार्य ने पीएम मोदी को गले लगाया, चित्रकूट में दिखा भावुक कर देने वाला दृश्य
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट दौरे पर आए, जहां उन्होंने चित्रकूट में जानकी कुंड परिसर के अंदर बने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रघुवीर मंदिर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा और दर्शन किए।
चित्रकूट में पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की, जहां हेपीपेड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत सत्कार किया।

पीएम मोदी को किया दुलार
प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका था जब नरेंद्र मोदी चित्रकूट पहुंचे थे, चित्रकूट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले ही श्री रघुवीर मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की है। इसके बाद उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात की, और आशीर्वाद लिया। रामभद्राचार्य महाराज के पास जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे, वैसे ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया, और दुलार भी किया। रामभद्राचार्य ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने देश का कायाकल्प कर दिया। साथी उन्होंने कहा कि मुझे आंख नहीं चाहिए बल्कि बार-बार भारत में जन्म चाहिए।
मिशन MP पर पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, चित्रकूट अलौकिक है, यहां प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण नित्य निवास करते हैं। मैं चित्रकूट की पावन भूमि को प्रणाम करता हूं, आज मुझे संतों का आशीर्वाद मिला है। जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का मुझे प्रेम मिलता रहता है। जगतगुरु की पुस्तकों के विमोचन का मौका मिला है। मैं पुस्तकों को जगतगुरु का आशीर्वाद मानता हूं। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, जहां से पहले पीएम नरेंद्र मोदी अलग-अलग शहरों में दौरे के लिए आए थे तो वहीं अबकी बार वह चित्रकूट में दौरे के लिए पहुंचे थे।
ये भी पढ़े- दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया...CM Shivraj ने कांग्रेस पर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications