अयोध्या में जिस भक्ति से हम श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के भी बना रहे घर: PM मोदी
Madhya Pradesh Election 2023: सतना में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन मांगने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि मतदान से पहले कांग्रेस के झूठ है का गुब्बारा फूट गया है। उसके पास प्रदेश के विकास का कोई रोड मैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में मध्य प्रदेश की युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखाई देता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस सरकार आई, वहां तबाही लाई। एमपी के युवाओं को पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा है। पीएम ने कहा कि अयोध्या में जी भक्ति से हम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बना रहे हैं इस भक्ति से गरीबों के घर भी बना रहे है। जिन्हें अभी भी घर (पीएम आवास) नहीं मिला है, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनके घर भी बनेगा।

पीएम ने कहा कि 3 दिसंबर को सरकार वापसी पर पीएम आवास का काम तेजी से शुरू होगा। यह मोदी है जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं। वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है सौभाग्य से भरे इस पवन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है यह बात मुझे आंदोलन करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। यह बात है रामकाज कीन्हें बिनु, मोहि का विश्राम। अब रुकना नहीं, थकना नहीं है।
बंद नहीं होगी गरीब कल्याण अन्न योजना
मोदी ने कहा कि कोरोना संकट को याद कीजिए, हर तरफ मौत मंडरा रही थी। उस समय लोगों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई थी। लोग घरों से निकल नहीं पाते थे। उस समय हमने तय किया कि किसी गरीब का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए। बच्चे रात को भूखे नहीं सोना चाहिए और किसी मां की आंखों में बेबसी के आंसू नहीं आना चाहिए। हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की और देश के अनाज भंडार गरीबों के लिए खोल दिये। देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन बांटना शुरू कर दिया। साथियो यह योजना अगले महीने पूरी हो जाएगी। लेकिन मैंने यह तय किया है कि इस योजना को बंद नहीं होने दूंगा और पांच साल और चालू रखूंगा। इससे सतना जिले के लगभग 200000 परिवारों की राशन की चिंता कम हो जाएगी।
गरीबों के काम आ रहा है देश का पैसा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार गरीब कल्याण के जो काम कर रही है, घर दे रही है, मुफ्त राशन दे रही है, मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है, इन पर लाखों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। देश का पैसा गरीबों के काम आ रहा है। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार थी, तब ये पैसा कहां जाता था? उस समय देश का लाखों करोड़ रूपया टूजी घोटाले, कोयला घोटाले, कॉमनवेल्थ घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला जैसे घोटालों में जाता था। हमने ये सारे घोटाले बंद कर दिए। कांग्रेस के करप्शन काल में जो बिचौलियों की मौज थी, उस पर भी मोदी ने ताला लगा दिया और सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के खातों में भेजना शुरू कर दिया। 10 सालों में हमारी सरकार 33 लाख करोड़ रुपये गरीबों के खाते में भेज चुकी है और उसमें से एक रुपया भी इधर-उधर नहीं हुआ।
तीन दिसंबर के बाद तेज होगी सतना के विकास की गति
पीएम मोदी ने कहा कि सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में हमें मिलकर तेज विकास करना है। भाजपा सरकार इस क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को नया विस्तार देना चाहती है। इनवेस्टमेंट कॉरिडोर और एलिवेटेड कॉरिडोर के क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं बनेंगी। लघु उद्योग कुटीर उद्योग, खेती से जुड़े उद्योगों का भविष्य उज्जवल होने वाला है। यहां मध्यप्रदेश में छोटे, मध्यम और लघु उद्योगों के लिए भाजपा सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपए की मदद दी है। मध्यप्रदेश में लगभग ढाई सौ औद्योगिक क्षेत्र और 50 से अधिक एमएसई क्लस्टर भी स्वीकृत किए हैं। 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद इन सभी परियोजनाओं पर काम और तेज हो जाएगा, यह मोदी की गारंटी है।
पीएम ने कहा कि पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं से मैं यह कहना चाहता हूं कि यह विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, यह आपके भविष्य का चुनाव है। अपना और अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए कमल के फूल को चुनें।












Click it and Unblock the Notifications