whitetigersafari: बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क में छूट, स्कूली बच्चे 150 में देख सकेंगे व्हाइट टाइगर

whitetigersafari:

Whitetigersafari: मध्य प्रदेश के सतना‌ महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू सेंटर मुकुंदपुर द्वारा स्कूली बच्चों में वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण, संवर्द्धन व जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुल्क में कुछ विशेष रियायत देने की शुरुआत की गई है। जू प्रबंधन द्वारा जू सफारी एवं ईको पार्क में प्रवेश व अन्य गतिविधियों के लिए निर्धारित जू भ्रमण शुल्क 120, ईको पार्क शुल्क 310 यानी कुल शुल्क 460 में रियायत देते हुए अब प्रति छात्र 150 रुपए ही लिया जाएगा।

इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। छूट की सुविधा शुरू करने के पहले ही दिन एक स्कूल के बच्चों ने भ्रमण किया।

whitetigersafari:

जू प्रबंधन की शुल्क छूट का फायदा स्कूली बच्चों को मिलना शुरू हो चुका है। गुरुवार को ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल रीवा के 337 विद्यार्थियों ने व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू का भ्रमण किया। गैलेरी में सफेद बाघ के इतिहास एवं पुन: विंध्य क्षेत्र में सफेद बाघ के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया।

इसके बाद ईको पर्यटन मनोरंजन क्षेत्र नयनपुर मुकुंदपुर का भ्रमण करते हुए पार्क में संचालित विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां जैसे 360 डिग्री साइकलिंग, कैनोपी वाक, जिप लाइन, तीरअंदाजी एवं नौकायन में भाग लिया। भ्रमण के दौरान जू प्रबंधक सूरज सिंह सेन्द्राम, डॉ राजेश तोमर, बीनू सिंह बघेल, मुकुंदपुर रेंजर दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+