Satna News: सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान का 95 साल की उम्र में निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
Satna News:
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वे 95 साल के थे। कमलभान ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 4:30 बजे अंतिम सांस ली। कमलभान सिंह को बीते कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्वीट कर कमलभान सिंह को श्रद्धांजलि दी।
सतना से भाजपा के सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान सिंह का 95 साल की उम्र में मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान शाम साढ़े 4 बजे अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने और ब्रेन में क्लॉटिंग होने में कारण उन्हें 8 जुलाई को एयर लिफ्ट कर सतना से दिल्ली इलाज के लिए ले जाया गया था। जिस समय उन्होंने अंतिम सांस ली उस समय सांसद गणेश सिंह भी दिल्ली में ही थे। किंतु वे उस समय पार्टी की बैठक में शामिल होने गए थे।

पारिवारिक जानकारी अनुसार उनकी पार्थिव देह सड़क मार्ग से आज बुधवार की सुबह 7 बजे सतना पहुंचेगी। सांसद निवास पर अंतिम दर्शन के बाद पूर्वाह्न 11 बजे अंतिम संस्कार गृह ग्राम खम्हरिया में होगा।
बताते चलें कि पिछले वर्ष 25 अगस्त को सांसद की माता फूलमती सिंह का निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications