'घर से भगा ले चलने का बनाया दबाव', फिर शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने ही उठाया ये खौफनाक कदम

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले युवती की हत्या हुई थी जिसकी पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सोमवार सुबह कोर्ट में पेश कर थाना भेज दिया है।

थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि 19 नवंबर की रात को किशोरी रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गई थी। लेकिन परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने के बजाय अपने स्तर पर खोजबीन जारी रखी।

Satna News:

23 नवंबर की सुबह थाने जाकर सूचित किया। मगर इसके कुछ ही घंटे बाद ही किशोरी की लाश घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित तालाब में पड़ी मिली। शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे। आसपास सर्चिंग करने पर लैगी बरामद हो गई। तब मर्ग कायम कर रामपुर अस्पताल में डॉक्टर टीम ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला दबाने का और पसलियों टूटने से मौत की बात सामने आई तो हत्या का अपराध दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

पूछताछ में आरोपी रामभजन जानकारी दी की, उस रात युवती से मिलने उसके घर गया था। लेकिन हल्ला होने से भागना पड़ा। कुछ ही देर में युवती ही खेत में बनी मड़ैया में आ गई और बोलने लगी कि अभी कहीं घर से दूर भाग चलते हैं।

आरोपी ने बताया, वह जिद पर अड़ी थी। रातभर समझाने की कोशिश की लेकिन समझ नहीं रही थी अपनी जिद पर अड़ी रही। सुबह होने से पहले ही उसका गला दबाया और सीने में मुक्के मारे। जब वह बेहोश हो गई तो तालाब ले गया और पानी में फेंकने से पहले फिर से कई बार सीने में घूंसे मारा। जब मर गई तो उसके घर वालों के साथ मिलकर लगातार 3 दिन ढूंढ़ने का नाटक करता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+