MP News: विदाई के बाद साली ने दूल्हे को भिजवाया जेल, जीजा से रिश्ते का ऐसा खुलासा हुआ कि दुल्हन भी रह गई दंग
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे को उसकी ही शादी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला न सिर्फ धोखाधड़ी का है, बल्कि पांच साल पुराने एक रिश्ते की बेवफाई का भी है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक दूल्हे पर उसकी साली ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरफ्तारी के बाद जब इस रिश्ते का खुलासा हुआ तो दुल्हन भी दूल्हे से नाराज हो गई है। इसके बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बन गया है।

आरोपी दूल्हे का नाम शिवकांत रावत है। जो कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। युवक, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। शिकायतकर्ता आरोपी के रिश्ते के भाई की साली है। पीड़िता और आरोपी के बीच जीजा साली का रिश्ता है।
दूल्हे पर आरोप है कि उसने अपने रिश्ते की साली के साथ पांच साल तक शादी का झूठा वादा किया। उससे संबंध बनाया है। बीते दिन आरोपी शिवाकांत ने परिवार की रजामंदी से एक दूसरा रिश्ता तय कर लिया। मऊगंज जिले में रिश्ता तय हुआ। शादी हो गई शादी के बाद दुल्हन लेकर दूल्हा जैसे ही अपने घर पहुंचा बारात का स्वागत में पुलिस भी साथ खड़ी थी।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी शिवकांत ने मंदिर में उससे शादी भी की थी। अब उसने दूसरी शादी रचाकर उसे धोखा दिया है।दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही बारात से लौटकर दूल्हा अपने घर पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, युवक ने 2019 में पीड़िता से शादी का वादा किया था। मंदिर में कथित तौर पर विवाह किया, लेकिन वह इस रिश्ते को छिपाकर किसी और से शादी कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications