Maihar Devi Temple: आ रहे हैं मैहर धाम तो दें ध्यान! मां शारदा देवी में रोपवे सेवा कुछ दिन रहेगा बंद
Maihar Devi Temple ropeway closed: 13 से 17 मार्च तक रोपवे का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। लगभग 5 दिनों तक रोपवे पूरी तरीके से बंद रहेगा। उसके बाद रोपवे की व्यवस्था उसी प्रकार संचालित की जाएगी।

Maihar Devi Temple ropeway closed: धर्मनगरी मैहर में मां शारदा देवी मंदिर के लिए रोपवे का संचालन आगामी कुछ दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे की मरम्मत का कार्य किया जाना है। कार्य पूरा होने के बाद रोपवे को दोबारा से चालू कर दिया जाएगा। इस बीच भक्तों को पैदल सीढ़िया के रास्ते से ही मंदिर जाना होगा।
दरअसल, यहां चलने वाले रोपवे की सेवा 13 मार्च से 17 मार्च तक रोपवे का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। लगभग 5 दिनों तक बंद रहेगी। जिससे श्रद्धालुओं को मां शारदा देवी के दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियां जाना पड़ेगा। इसका कारण यह है कि दामोदर रोप-वे कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा ताकि नवरात्र मेले के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो और कोई अप्रिय घटना ना घटित हो। इसके लिए कंपनी ने सार्वजनिक सूचना जारी किया है।

चैत्र नवरात्रि में मैहर के त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान मां शारदा देवी के दर्शन करने देश भर से लाखों दर्शनार्थी मैहर पहुंचते हैं। इस दौरान मैहर में काफी भीड़ भाड़ होती है।और लोग शारदा माता के दर्शन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं। इसके अलावा यहां साल भर श्रद्वालुओं का तांता लगा रहता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं और दीपों की भीड़ देखने लायक होती है। इस अवसर पर मैहर की सड़कें भी भक्तों से भर जाती हैं। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखकर रखरखाव का कार्य किया जा रहा है।
मैहर देवी मंदिर पहुंचने के लिए यहां 1063 से ज्यादा सीढ़ियां हैं, जिन्हें ऊपर तक पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे का टाइम लगता है।
यह मंदिर मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर नगर में स्थित है। जहां त्रिकुटा पर्वत पर मां शारदा देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। जिसे शारदा पीठ के नाम से भी जाना जाता है। बताते चलें कि मां शारदा को विद्या और ज्ञान की देवी के रूप में जाना जाता है। लाखों श्रद्धालु यहां ध्यान और शिक्षा के लिए आते हैं। इसके अलावा यह खूबसूरत वादियों के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं इस त्रिकूट पर्वत पर जाने के लिए रोप-वे की भी सुविधा है। जो ज्यादातर दर्शनार्थियों को पसंद आती है। लेकिन अब यहां आने वाले दर्शनार्थियों को कुछ दिनों के लिए थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Recommended Video

-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत












Click it and Unblock the Notifications