G20 Summit में गूंजेगा मैहर बैंड, दुनियाभर के दिग्गज सुनेंगे बंदूक की नाल से निकले सुर

G20 Summit: जी 20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित संगीत कार्यक्रम में बंदूक की नाल से बने मैहर के दुर्लभतम वाद्यों में से एक नल तरंग की भी प्रस्तुति होगी।

G20 Summit: G-20 सम्मेलन में मैहर की समृद्ध सांस्कृतिक संगीत भी सुनाई देगी। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन में सुर सम्राट बाबा अलाउद्दीन खान का विश्व प्रसिद्ध मैहर बैंड भी सुनाई देगा।

इसके लिए मैहर सरकारी संगीत विद्यालय की छात्रा ज्योति प्रकाश चौधरी को सम्मेलन में बुलाया गया है। ज्योति बंदूक की नाल से निकलने वाले सप्त सुरों के संगीत की तान सुनाएंगी। वे वहां नल तरंग पेश करेंगे। यह वाद्य यंत्र विश्व में अनोखा है और मैहर घराने की खोज है। बाबा ने बंदूकों से बारूद की जगह संगीत निकालने की अनोखी कला विकसित की थी, जिसे पूरा विश्व सुनेगा।

g 20 conference maihar band tap wave

1930 के दशक में महामारी के पीड़ितों की मदद के लिए अलाउद्दीन खां ने मैहर बैंड की स्थापना की थी। बाबा ने लावारिसों को लेकर टोली बनाई। उन्हें शास्त्रीय संगीत की तालीम दी। फिर बैंड से जोड़ते हुए 18 संगीतकारों की टीम खड़ी की। टीम देशभर में प्रस्तुति देती रही। बाबा ने जल तरंग की तर्ज पर दुर्लभ बंदूक की नाल से नल तरंग का आविष्कार किया था।

इसके लिए शासकीय संगीत विद्यालय मैहर की छात्रा ज्योति चौधरी को पेश करने के लिए चुना गया है। वो इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में नल तरंग की प्रस्तुति के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। ज्योति के पिता भी हारमोनियम वादक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+