Satna News: खजुरीताल में 14 अप्रैल से Shatabdi Mahots, धीरेंद्र शास्त्री समेत देशभर के साधु संत होंगे शामिल
Shatabdi Mahotsav: शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रीराम महायज्ञ से शुभारंभ होगा। दोपहर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा श्री राम कथा एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी।

Recommended Video
Shatabdi Mahotsav: सतना अमरपाटन के मानसपीठ खजुरी ताल (Khajuri Tal) आश्रम के 100 वर्ष पूरे होने पर 14 से 23 अप्रेल तक शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत देशभर के संत महामंडलेश्वर राम कथा में शामिल होंगे।

जगदगुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा
शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रीराम महायज्ञ से शुभारंभ होगा, दोहपर में जगदगुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आश्रम के रामललाचार्य महराज ने जानकारी दी कि शताब्दी समारोह कार्यक्रम में 10 एकड़ क्षेत्र में होगा जिसमें रोजाना 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ नियंत्रण और वाहनों के आवागमन की व्यवस्था को प्रशासन ने आश्रम के पदाधिकारियों से चर्चा की।

1921 में हुआ था मंदिर निर्माण
रामललाचार्य महराज ने जानकारी दी कि गुरु पुरुषोत्तम दास महराज 1918 में अमरपाटन के खजुरीताल आए थे। यहां उन्हें 10 एकड़ में फैले तालाब में हनुमान की मूर्ति होने का स्वप्न आया। भगवान ने स्वप्न में कहा कि मैं इस तालाब के अंदर हूं, मुझे निकालो। तालाब के अंदर से मूर्ति निकाली गई जिसे खजुरीनाथ भगवान के नाम से जाना जाता है। इसके बाद अक्षय तृतीया के दिन 1921 में मूर्ति स्थापना के लिए एक छोटे से मंदिर का निर्माण कराया गया। कोरोना काल के समय ही खजुरीताल आश्रम के स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो चुके थे, लेकिन महामारी के चलते शताब्दी महोत्सव इस वर्ष मनाया जा रहा है।
101 बच्चों का जनेऊ संस्कार
शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन मानसपीठ खजुरी ताल आश्रम में जगदगुरु स्वामी रामललाचार्य महराज ने गरीब ब्राह्मण परिवार के 101 बच्चों का जनेऊ संस्कार कराने का संकल्प लिया है। 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन होने वाले यज्ञोपवित संस्कार के लिए कुछ बच्चे आश्रम पहुंच चुके हैं।

14 अप्रेल से कार्यक्रम
श्रीराम महायज्ञ- सुबह 7 से 12.30 बजे तक
श्रीराम कथा- सांय 4 से 7 बजे तक
सांस्कृतिक कार्यक्रम- रात्रि 8 से 11 बजे तक












Click it and Unblock the Notifications