Satna News: धार्मिक नगरी को अपवित्र करने वालों के घर चला बुलडोजर, बीच नदी में 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप
Satna News: मामला सतना के चित्रकूट स्थित नयागांव थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि बीते दिन रविवार की रात को 16 वर्षीय नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

Recommended Video
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर अपवित्र करने वाले आरोपियों के घर पर आज शिवराज मामा का बुल्डोजर चला है।
चित्रकूट अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया था। पुलिस और स्थानीय जिला प्रशासन ने महज 2 दिन के भीतर आरोपियों के घरों में किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।
यह कार्यवाही 8 मई सोमवार को चित्रकूट गैंगरेप में शामिल मध्य प्रदेश के तीन आरोपियों के घरों पर की गई है। जबकि इस मामले में तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के भी शामिल है।
आपको बताते चलें कि 3 दिन पूर्व ही 6 आरोपियों ने मंदाकिनी नदी के बीच नाव ले जाकर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल 6 आरोपियों में अधिकांश नाव चलाने वाले नाविक थे।
फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ ना सिर्फ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है बल्कि उनके घरों को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया हैै।
पुलिस ने जिन आरोपियों के घरों को जमींदोज किया है। उनमें आरोपी मोहित निसाद, संतोष कुषवाहा और विनोद निसाद शामिल है।
पुलिस के मुताबिक उक्त तीनों आरोपी चित्रकूट सतना जिले के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन आरोपी उत्तरप्रदेश के कर्वी के रहने वाले है। फिलहाल आरोपियों के दिल में खौफ पैदा करने के लिये यह सख्त कार्यवाही की गई है।












Click it and Unblock the Notifications