MP News: रामभद्राचार्य ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- COVID-19 में मोदी की जगह कोई और PM होता तो लीप देता
Rambhadracharya Statement: रामभद्राचार्य जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है, जगद्गुरु की मानें तो कोरोना काल में अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री न होते तो कई मौतें होतीं।

सतना जिले के खजुरीताल मानसपीठ शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में कथा सुनाने आए तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने व्यास गद्दी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। रामभद्राचार्य बोले- कोविड-19 में अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना होते तो कितनी ही मौतें हो जाती। धन्य है कि मेरे अच्छे मित्रों में से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे इनकी जगह कोई दूसरा प्रधानमंत्री होता तो लीप देता।
Recommended Video
जगद्गुरु रामभद्राचार्य इन दिनों सतना के खजुरीताल मानसपीठ शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर श्रीराम कथा सुना रहे हैं। बुधवार को बोले नरेंद्र मोदी का कोई परिवार नहीं है, इसलिए उनके प्रयोग सफल हैं। कोविड-19 में ना जाने कितने लोग मर गए होते, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ की आबादी वाले देश में सबको वैक्सीन उपलब्ध कराई और लोगों की जान बचाई। आज भी कोरोना है, लेकिन भारत देश बचता जा रहा है। वे मेरे अच्छे मित्रों में से एक है। उन्होंने धैर्य का परिचय दिया। नेतृत्व हमेशा सोच समझकर अच्छे हाथों को देना चाहिए। कार्य की प्रशंसा होनी चाहिए।

जगद्गुरु ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर विपक्ष पर भी बोले हैं। बोले- कि ऐसे बयान आए, जो सेना का मनोबल तोड़ दे। हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, हमने वीर अभिनंदन को पाकिस्तान से भारत वापस ला लिया। हमने धारा 370 हटाई जिसका रिजल्ट है कि आज आप भी कश्मीर में भूमि खरीद बेच सकते हैं। हमने धारा 35A हटाई। अब आप कितना मोदी से काम चाहते हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भारत के विभाजन पर भी बात करते हुए कहा कि 1947 की वह घड़ी दुखद थी। आजादी हम लोगों ने लाई और 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पाकिस्तान ने मनाया, जबकि हमारे लिए ये अपमानजनक दिवस है।
राज्यमंत्री रामखेलावन को दोबारा मंत्री का आशीर्वाद: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को अमरपाटन विधानसभा के भाजपा विधायक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को भी मंच से दोबारा मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। राज्यमंत्री मंच पर जगतगुरु से आशीर्वाद लेने पहुंचे तो जगद्गुरु ने उन्हें कहा कि अगली बार बीजेपी को फिर जिताएंगे और तुम्हें फिर मंत्री बनाएंगे। सेवा करो तुम, आशीर्वाद हम देंगे। उन्होंने अपने गले मे पड़ी माला भी उतारकर राज्यमंत्री के गले में पहना दी थी।












Click it and Unblock the Notifications