MP News: विंध्य प्रदेश के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय बोले भाजपा में कोई चर्चा नहीं, BJP सबसे अधिक सीट जीतेगी
कैलाश विजयवर्गीय ने कहां नारायण त्रिपाठी हमारे अभिन्न मित्र है। वो क्या करते है ये तो भगवान जाने या नारायण। विंध्य प्रदेश बने या ना बने ये तो पार्टी के वरिष्ठ नेता व सरकार जानें।

Satna News: कैलाश विजयवर्गीय प्रभारी बनते ही मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचे हैं। जहां सबसे पहले मैहर पहुंचने के बाद मां शारदा देवी के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से चर्चा की। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- नारायण कब क्या निर्णय लें, इस बारे में या तो भगवान जानते हैं या स्वयं नारायण। नारायण हमारे अच्छे दोस्त हैं। अगर वे प्रत्याशी उतारते हैं तो तब की तब देखी जाएगी। रणनीति भी तभी तय की जाएगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जहां तक विंध्य प्रदेश की बात है तो इस विषय में हमारी पार्टी में कोई बातचीत नहीं हुई है। विंध्य क्षेत्र की सर्वाधिक सीटों पर बीजेपी की जीत होगी।
Recommended Video
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। बीजेपी ने जनता का विश्वास जीता है। पूरे देश में मोदी के नेतृत्व में विकास की लहर साफ दिखाई देती है। बीजेपी के कामों से जनता में विश्वास और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
बीजेपी जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देगी: विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार नंबर से बनती है। बीजेपी जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट देगी। बीजेपी में कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जाता है, जिसके नाम पर कार्यकर्ता सहमत होते हैं उसे ही प्रत्याशी बनाया जाता है। हालांकि प्रत्याशी चयन हमारा काम नहीं है।









Click it and Unblock the Notifications