Bageshwar Dham: मैहर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई निरस्त, विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया राजनीतिक कारण

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री की कथा निरस्त होने पर नारायण त्रिपाठी ने तय किया है कि अब 15 अप्रैल की शाम 5:00 बजे से उस स्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ा जाए।

Dhirendra Krishna Shastri

सतना जिले के मैहर में 3 से 7 मई तक आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पंडित धर्मेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित कर दी गई है। कथा को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। इधर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कथा नहीं होने के पीछे राजनीतिक कारण बताया है।

विधायक नारायण त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां चल रही थी। लेकिन अचानक से महाराज श्री ने कथा करने से इंकार कर दिया है। आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। कथा नहीं होने के पीछे का कारण विधायक राजनीतिक बताया है। उनका कहना है कि प्रदेश के बड़े नेता नहीं चाहते कि कोई बड़ा आयोजन विंध्य की धरती पर हो और नई पार्टी बनने से भी नेता परेशान हो गए हैं। बता दें कि विधायक नारायण ने रविवार को ही विंध्य प्रीमियम लीग सीजन 2 के समापन समारोह में विंध्य जनता पार्टी का ऐलान किया था।

विधायक नारायण त्रिपाठी ने आगे बताया कि बागेश्वर सरकार की कथा को राजनीत से जोड़ा गया और कुछ लोगों ने महाराज श्री को भी गलत जानकारी देकर कथा को स्थगित करा दिया। कथा कराने का मुख्य उद्देश्य यही था कि विंध्य क्षेत्र की धरती में अध्यात्म को बढ़ावा मिले सुख शांति के साथ लोगों के मन में धार्मिक भावनाएं जागृत हो।

15 अप्रैल को अब हनुमान चालीसा पढ़ेंगे विधायक

बागेश्वर वाले पंडित जी की कथा कैंसिल होने पर विधायक त्रिपाठी ने तय किया है कि अब इस स्थान पर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ा जाएगा। इस जगह पंडाल लगाने से पहले 15 अप्रैल को भूमिपूजन रखा था। आप फोन पूजन तो नहीं होगी लेकिन शाम 5 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा जाएगा। इसमें प्रार्थना की जाएगी कि बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा मैहर में हो जाए।

Maihar Dhirendra Shastri Katha Cancel

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कई कथाएं: वहीं, नेताओं में बागेश्वर वाले शास्त्री की कथा के लिए होड़ मची है। मई महीने में ही धीरेन्द्र शास्त्री का नक्सल प्रभावित बालाघाट के परसवाड़ा आने का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। वे 23-24 मई को कथा करेंगे। बागेश्वर धाम के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। विधानसभा क्षेत्र परसवाड़ा में भादूकोटा गांव कालेज के पास बागेश्वर धाम की उपस्थित में धार्मिक आयोजन होगा। बताते हैं कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश में आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे के बुलावे पर आ रहे हैं।

Recommended Video

      मैहर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई निरस्त, विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया राजनीतिक कारण

      दूसरी ओर विदिशा में बागेश्वर धाम की कथा में सम्मिलित होने जा रहे विधायक नारायण त्रिपाठी सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। उनकी स्कॉर्पियो फोर व्हीलर एक ट्रक से जा टकराई। नारायण त्रिपाठी और उनके साथी हादसे में बाल बाल बच गए। हादसा सागर जिले के गढ़ाकोटा के पास हुआ।

      विधायक नारायण त्रिपाठी ने खुद वीडियो जारी कर सुरक्षित होने की बात कही है। वीडियो में विधायक ने बताया कि जिस गाड़ी में वे बैठे थे उनके साथ तीन लोग और भी मौजूद रहे, लेकिन किसी को भी किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। चारों लोग सुरक्षित हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+