Maihar News: मां शारदा को प्रसन्न करने के लिए भक्त ने काटा अपना गला, बेहोश होकर हवन कुंड में गिरा
Maihar News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में एक भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया है।
जानकारी अनुसार मैहर थाना अंतर्गत देवी चौकी स्थित मां शारदा मंदिर में एक श्रद्धालु ने देवी को प्रसन्न करने के लिए चाकू से अपना गला ही रेत लिया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को मैहर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार श्रद्धालु लालाराम कौरव हवन कुंड पर पूजा कर रहा था। इसी दौरान उसने देवी मां को प्रसन्न करने के लिए अपनी गर्दन पर चाकू चला दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रद्धालु लालाराम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला बताया जा रहा है।
त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मा शारदा के दरबार मे करोड़ों भक्त अपनी मन्नत लेकर आते हैं। मगर कुछ भक्त ऐसे मां की भक्ति में लीन होते हैं जो मां के चरणों में अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। सिर और जिभ चढ़ाकर मां को समर्पित करने का प्रयास करते हैं।
पुलिस मैहर शारदा दरबार में श्रद्धालु द्वारा अपना सिर चढ़ाने की बात की पुष्टि कर रही हैं। श्रद्धालु लल्लाराम दहिया अभी कोई भी बयान देने की हालत में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications