मां शारदा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, मैहर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेंगी 15 ट्रेनें
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने चैत्र नवरात्रि मेला पर मैहर की मां शारदा के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। मैहर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने 15 जोड़ी यात्री गाड़ियों का अस्थायी स्टॉपेज तय किया है।
मां शारदा नगरी मैहर में 9 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्रि मेला को देखते हुए रेलवे में पश्चिम मध्य रेलवे के मैहर रेलवे स्टेशन पर 15 ट्रेनों का स्टॉपेज निर्धारित किया है।

गाड़ियां 9 से 23 अप्रैल तक अप एवं डाउन दोनों दिशाओं से आवागमन के दौरान पांच मिनट के लिए मैहर स्टेशन पर ठहरेंगी। इसके अलावा 41 यात्री गाड़ियां मैहर में पहले से ही ठहरती आ रही हैं।
आपको बताते चलें कि त्रिकूट पर्वत पर विराजीं माता शारदा के दर्शन करने देश भर से लाखों श्रद्धालु नवरात्रि में मैहर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे अतिरिक्त यात्री ट्रेनों का स्टॉपेज निर्धारित करने के साथ ही अन्य सुविधाओं का भी इंतजाम करता है।
जिसके तहत इस बार भी मैहर स्टेशन पर 2 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे, जबकि दो मोबाइल टिकट यूनिट भी लगाई जाएंगी। मेडिकल टीम भी एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी और सुरक्षा के लिए जीआरपी-आरपीएफ के अतिरिक्त बल की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
इन गाड़ियों का होगा स्टॉपेज
नवरात्रि पर जिन 15 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव मैहर स्टेशन में होगा उनमे, एलटीटी - गोरखपुर, एलटीटी - छपरा, सीएसएमटी - कोल्हापुर - धनबाद, रक्सौल - एलटीटी, दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर , पुणे पटना, एलटीटी - अयोध्या कैंट, एलटीटी - रांची ,बांद्रा - पटना, पुणे बनारस ,एलटीटी - वलसाड - मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी एवं सूरत - छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications