भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, जहां-जहां पैर पड़े राहुल गांधी के, वहां-वहां बंटाधार
Maihar News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार की सुबह मैहर पहुंचे हैं। मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात की और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर तीखा हमला बोला।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी के पांव जहां-जहां पड़े वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ।

400 सीटें जीतने का दावा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'मां शारदा के दर्शन कर मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया है। उम्मीदवारों की ऐलान के बाद चुनाव प्रचार और तेजी के साथ किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में 29 सीटें, उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें और देश में 400 पार सीटें जीतने का दावा किया है।
Recommended Video
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से मां शारदा की नगरी मैहर पहुंचे थे, जहां मैहर माता मंदिर में मां शारदा के दर्शन व पूजन कर वे सतना के लिए रवाना हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
मैहर में दर्शन करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 'X' अकाउंट पर लिखा। 'आज मध्य प्रदेश के मैहर में प्रसिद्ध शारदा मां के मन्दिर में माता शारदा जी के दर्शन व पूजा-अर्चना करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैहर वाली मां शारदा जी से प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की हैं।












Click it and Unblock the Notifications