MP: इंस्टाग्राम फ्रेंड नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भगा ले गया पंजाब, फिर एक महीने तक किया गंदा काम
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना पुलिस ने पंजाब के सुनाम जिला संगरूर से एक नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कथित रूप से उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी के साथ जुड़ी थी। लड़की के पिता ने इस मामले में सतना जिले के मैहर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
मैहर में सिलाई-कढ़ाई सीख रही नाबालिग पंजाब में मिली। उसे वहां उसके एक सोशल मीडिया बॉयफ्रेंड बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान इंस्टाग्राम दोस्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन एक महीने की तलाश के बाद सतना पुलिस आखिर उस तक पहुंच गई और नाबालिग को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लाई।

मैहर पुलिस ने इस घटना में आरोपी 21 वर्षीय अमनदीप उर्फ दानिश धनक पिता लेखराज उर्फ राजकुमार धनक निवासी ग्राम सुनाम थाना संगरूर पंजाब से पकड़ा गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी और नाबालिग तक साइबर सेल के माध्यम से पहुंची।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमनदीप उर्फ दानिश से उसकी पहचान इंस्टाग्राम में चार महीने पहले हुई थी। बीते 9 मई को दानिश मैहर रेलवे स्टेशन आया था और उसने मिलने के लिए प्लेटफार्म बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाया। पीने के बाद वह बेहोश हो गई। दानिश उसे अपने साथ सुनाम पंजाब ले गया। जहां किराए के रूम में उसे रखा। आरोपी ने वहां नाबालिग को बंधक बना लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नाबालिग उसके चंगुल से भागने की भी कोशिश की लेकिन वह उसमे कामयाब नहीं हो पाई।
मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी ने जानकारी दी कि बीते 10 मई को मैहर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की गुमशुदा हो गई थी। उसके परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया और आशंका जताई थी कि उसे कोई किडनैप कर ले गया है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग इंस्टाग्राम के जरिए किसी से बात करती थी। पुलिस ने उसका इंस्टाग्राम एकाउंट जांच किया तो उसमें आरोपी अमनदीप उर्फ दानिश का नंबर संदिग्ध मिला। उस नम्बर की ट्रैकिंग प्रारंभ की गई और लोकेशन के आधार पर मैहर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर नाबालिग आरोपी के बंधक से मुक्त कराया।












Click it and Unblock the Notifications