Hit And Run Law: मैहर में सड़कों पर उतरे चालक, पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से लोग हुए परेशान
Maihar News: केंद्र सरकार ने हिट एंड रन के नये कानून को लागू कर दिया है। कानून लागू होने के बाद से ही इसका देश भर में विरोध हो रहा है। देशभर के ट्रक ड्राइवरों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
इसका विरोध मैहर क्षेत्र में भी बस और ट्रकों के पहिए थम गए। नेशनल हाईवे-30 पर लंबा जाम लगा है। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल की सीधा असर पेट्रोल पंप पर पड़ा है। पंप पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई ठप हो गई।

कई पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। पंपों पर सैकड़ों लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। पंपों पर पुलिस की सुरक्षा में पेट्रोल दिया जा रहा है। अमरपाटन नगर में स्थित चार पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो चुका है। अमरपाटन नगर नगर के एक्सीलेंस स्कूल पास एक पेट्रोल पंप पर कुछ समय तो लोगों को पेट्रोल मिलता रहा। यहां पुलिस की मौजदूगी में पेट्रोल दिया गया। पंप पर लंबी लाइन देखने को मिली। अमरपाटन में 6 पेट्रोल पंप में से 5 ड्राई हो गए हैं। एक पेट्रोल पंपों पर तेल मिल रहा है वहां पर भी बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन चालक अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
हिट एंड रन कानून को लेकर मैहर में बस टैक्सी चालक हड़ताल पर उतर गए है। कहना है के ये काला कानून है जो मंजूर नही है इसका विरोध जारी रहेगा। अगर सरकार ने मांग नही मानी तो पंहिये ऐसे ही थमे रहेंगे।
बात दे के जिला मुख्यालय से रोजना करीब 200 बसों का संचालन किया जाता है। जिले में अन्य जगहों पर भी बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन नए कानून के बाद आज जिले भर में बसों के पहिए थमे हुए हैं। इसके साथ टैक्सी चालक भी हड़ताल का समर्थन कर रहे है। चालकों के इस विरोध का असर व्यापार मे भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण अंचल के ग्राहको के बाजार न आने के वजह से व्यपार पूरी तरह से चौपट रहा।
पेट्रोल के लिए परेशान मनोज दुबे ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि शहर में 3 से 4 पेट्रोल पंप में घूमने के बाद हमें 300 रुपए का पेट्रोल मिला है। नगर में सिर्फ एक पंप पर काफी मस्कट के बाद पेट्रोल मिल रहा है घंटों अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications