MP News: हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे सतना जिले के सभी सरकारी स्कूल, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम जारी
सतना जिले के पहले चरण में नागौद और उचेहरा में हुआ है। अब अन्य जनपदों में भी काम चल रहा है। विद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

मध्य प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की पहल पर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों और ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले सभी सरकारी संस्थाओं को ऑप्टिकल फाइबर केबल जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बीएसएनएल (BSNL) द्वारा हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी। ज्यादातर पंचायतों तक यह सुविधा पहुंच गई है। अब विद्यालयों को भी हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने की तैयारी है।
इसकी शुरुआत जनजातीय कार्य विभाग ने कर दी है। डिजिटल भारत के लिए केन्द्र सरकार ने भारत नेट परियोजना प्रारंभ की है। जिसका उद्देश्य ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से गांवों कोउच्च गति ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जोड़ना है। इसके प्रथम चरण में बड़ी ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाना था।
पहले चरण में नागौद उचेहरा हो चुका काम: सतना जिले में इस चरण का काम नागौद और उचेहरा जनपद में काफी कुछ हो चुका है। अन्य जनपदों में भी काम चल रहा है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि जिन ग्राम पंचायतों में भारत नेट कनेक्शन पहुंच चुका है उस ग्राम पंचायत के सभी शासकीय संस्थाओं को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ना है। इसके तहत ऑप्टिकल फाइबर युक्त पंचायतों के पंचायत भवन सहित विद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
आयुक्त ने दिए निर्देश: आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जिला संयोजक को कहा है कि जिन पंचायतों में ब्राड बैंड कनेक्शन पहुंच गया है वहां के विभागीय विद्यालयों, विशिष्ट विद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में इन्टरनेट कनेक्टिविटी लेने कहा गया है।
यह भी पढ़ें- MP के इस शहर में बिछेगा 5G इंटरनेट का जाल, जानिए किस दिन से मिलने लगेगा नेटवर्क
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications