Maihar News: अमरपाटन सिविल अस्पताल अग्नि सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं, असुरक्षित है मरीज

Maihar News: भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही मैहर जिले में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। कहीं शार्ट सर्किट तो कहीं माचिस की तीली से निकली चिगारी से आग लग रही है।

वहीं संवेदनशील जगह में शामिल अमरपाटन का प्रमुख सरकारी अस्पताल में आग से बुझाने के इंतजाम नाकाफी है। अमरपाटन के सरकारी अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं है। ऐसे में यदि भीषण गर्मी में आग लगी तो मरीजों की सुरक्षा सिर्फ राम भरोसे ही है।

fire safety in amarpatan hospital

अस्पताल में आग बुझाने के उपकरण तो हैं ही नहीं साथ ही नाममात्र के लिए रखी जाने वाली रेत की बाल्टी भी यहां नहीं है। अस्पताल में कई महंगी मशीनें है, जो बिजली से चलती हैं। अस्पताल में हर रोज हजारों मरीज ओपीडी में आते हैं और करीब 100 मरीज वॉर्डों में भर्ती हैं, जिनके साथ तीमारदार भी होते हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा निपटने के कदम नहीं उठाए हैं।

Recommended Video

      Maihar News: अमरपाटन सिविल अस्पताल अग्नि सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं, असुरक्षित है मरीज

      वहीं पूरे मामले में अमरपाटन एसडीएम आरती यादव का कहना है कि इस भीषण गर्मी में भी अगर सरकारी अस्पताल में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं है तो उन पर विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई की जाएगी। ताकि मरीजों की सेफ्टी का ध्यान रखा जा सके।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+