Satna News: सतना में Eye Flu का प्रकोप, अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे मरीज, एनएचएम ने जारी की एडवाइजरी
Eye Flu Cases in Satna: सतना जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोजाना 70 प्रतिशत मरीज आइफ्लू से संक्रमित मरीज पहुंच रहे हैं। संक्रमण बढ़ने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। मझगवां के गांवों में संक्रमण फैलने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम ग्राम पंचायत चुंवाखेरवा पहुंची।
सतना जिला अस्पताल के नेत्र विभाग ओपीडी में रोजाना 140 से अधिक नेत्र रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें से 95-98 मरीज आइफ्लू के पहुंच रहे हैं। पिछले 2-3 दिन से आइफ्लू के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है।

डॉक्टर पीसी नोतवानी के अनुसार कंजक्टिवाइटिस आंखों में होने वाला 1 तरह का संक्रमण है। जिसे आंख आना या पिंक आंख भी कहते हैं। डॉक्टरों की मानें तो 7-8 वर्ष बाद आइफ्लू की बीमारी आई है।
सतना जिले के मझगवां के चुंवाखेरवा में आरबीएसके के डॉक्टर संतोष सिंह के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम का गठन कर कैंप लगाया गया। टीम ने 35 लोगों का नेत्र परीक्षण किया जिसमें से तीन लोग आइ फ्लू से ग्रसित मिले।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नेत्र संक्रमण की रोकथाम को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। जानकारी अनुसार आंखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोएं, संक्रमित व्यक्ति अपना टॉबेल, तकिया, आइ ड्राप आदि उपयोग की गई वस्तुएं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्वीमिंग पूल, तालाबों के प्रयोग से बचें। कांटेक्ट लेंस पहनना बंद करना, आंखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें। आंखों के स्त्राव को दिनभर गीले कपड़े से धोएं।आंखों में लालिमा होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में परामर्श लें।












Click it and Unblock the Notifications