Satna News: "जान लेकर तुम सबकी नौकरी खा जाऊंगा", शराबी डॉक्टर ने दोस्त संग थाने में किया हंगामा, Video
Satna News:
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल का डॉक्टर अपने दोस्त के साथ शराब ठेका पर जमकर हंगामा किया। जब पुलिस ने पकड़ कर थाने लाया तो डॉक्टर साहब ने पुलिसकर्मियों जान लेकर नौकरी खा लेने की धमकी दे डाली। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शराब के नशे में डॉक्टर पुनीत वर्मा और अपने दोस्त के साथ थाने में जमकर हंगामा मचा रहा है। [वीडियो नीचे]
दरअसल पूरा मामला यह है कि डॉक्टर और उनका दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी में उन्हें शराब की कमी पड़ गई और शराब लेने के लिए वो सीधे शहर के धमारी के पास एक शराब दुकान में पहुँच गए। शराब ठेका बंद हो जाने की वजह से दुकानदार ने शराब देने से मना कर दिया। इस बात पर डॉक्टर और उनके दोस्त ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिसकर्मी डॉक्टर और उसके दोस्त को पकड़कर थाने ले आई। फिर क्या था, डॉक्टर और उनके दोस्त ने थाने में भी हंगामा करना शुरू कर दिया। इस मामले का पुलिसवालों ने वीडियो भी बना ली।
हंगामा काफी समय तक चलता रहा लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद दोनों ने बाद में पुलिस से माफी भी मांगी। पुलिस द्वारा मेडिकल चेकअप कराने के बाद समझाइश देते हुए दोनों को देर रात छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल के डॉक्टर्स भी हैरान हैं। वीडियो में डॉक्टर पुनीत वर्मा पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते भी दिख रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications