Satna News: बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आज से घर-घर दस्तक अभियान होगा शुरू
Satna News:
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में बाल मृत्यु के प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से हर साल महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान शुरू किया जाता है। यह अभियान साल में 2 बार आयोजित किया जाता है। अभियान के पहले चरण में 5 साल चिकित्सीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार प्रबंधन पर बल दिया जाता है। इसी तारतम्य में साल 2023-24 में दस्तक अभियान के पहला चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त के मध्य किया जायेगा।
इस दौरान स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 साल तक के बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार, प्रबंधन सुनिश्चत करने के लिए गतिविधियां संचालित की जायेंगी। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग के संचालक रामराव भोसले ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को दिशा निर्देश जारी किये है।

5 साल से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन किया जाना ओर 6 महीने से 5 साल तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन करना तथा 5 साल से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन वस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण के लिए ओआरएस एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहमेंट के दौरान ओआरएस पहुंचाना, सघन दस्त रोग पखवाड़ा, आईडीसीएफ गतिविधि आयोजन, 9 महीने से 5 साल तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान। 05 साल तक की आयु वाले बच्चों में श्रवणबाधिता एवं दृष्टिदोष की पहचान, पुष्टि कर आरबीएसके कार्यक्रम में पंजीयन कर उपचारित कराना।
भारत शासन द्वारा अभियान के साथ समेकित दस्त नियंत्रण पखवाडा (आईडीसीएफ) का आयोजन महीने जुलाई 2023 में किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। दस्तक अभियान के साथ आईडीसीएफ की संस्था तथा समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
अभियान के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला टीकाकरण अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। अभियान के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए दोनो विभाग के कर्मचारियों ,अधिकारियों के लिए कार्य दायित्वों का निर्धारण किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications