Satna News: 'मेरे साथ संबंध बनाओ', शादीशुदा महिला के इनकार करने पर सनकी प्रेमी ने पूरे परिवार पर फेंका बम

Satna News: सतना पहुंचकर आरोपी दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर उपचार करा रही है। पीड़ित घायल पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है।

Satna lover attacked with bomb

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना शहर में एक सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा महिला को संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने ऐसा करने से साफ-साफ मना कर दिया। यह बात वह बर्दाश्त नहीं कर सका और खौफनाक कदम उठाया। [वीडियो नीचे]

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महादेवा में सिरफिरे प्रेमी ने पहले तो महिला को चाकू मारकर हत्या करने की कोशिश की और जब उसका पति बीच-बचाव करने दौड़ा तो उसके ऊपर बम से हमला कर दिया। इस वारदात से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बम फेंकने से घायल महिला का पति और हमलावर आरोपी भी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

जानकारी अनुसार दोनों घायल पति-पत्नी का नाम माधवी कोरी और छवि राज कोरी है। दोनों रीवा शहर के धोबिया टंकी के पास रहते थे। मोहल्ले में आरोपी राजेश सोंधिया भी रहता था। जो माधुरी से एकतरफा प्रेम करने लगा था।

आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया हुआ था। जिसे वायरल करने के नाम पर महिला से संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी से तंग आकर दोनों पति-पत्नी रीवा से आकर सतना शहर में रहने लगे। बीते 10 दिनों से दोनों सतना में किराए के कमरे में रह रहे थे। इस बात की जानकारी आरोपी को लगी तो शनिवार की शाम आरोपी पीड़िता के घर चेहरे पर नकाब पहन कर आ पहुंचा और महिला के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने इस वारदात को देखकर आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पति पर बम फेंक दिया।

इस वारदात में आरोपी खुद भी बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पति-पत्नी समेत आरोपी इस वारदात में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। तीनों को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। घटना एक तरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। सतना पुलिस इस पूरी वारदात की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+