MP News: सतना में गायों को पीटकर उफनती नदी में धकेला गया, पशु क्रूरता का वीडियो आपको विचलित कर देगा
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में गौ वंश के साथ क्रूरता की हद पार करते लोग दिखे हैं। गौ वंश को उफनती नदी में बहा दिया गया। इसका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
कुछ ग्रामीण गौ वंश को लाठियों से पीट पीट कर उफनाई नदी में जबरदस्ती धकेल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारीमुताबिक रैगांव क्षेत्र में बमहौर के पास रेलवे पुल के नीचे उफनाई नदी में गायों को जान बूझकर हांक जा रहा है। मामला मंगलवार दोपहर का है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उफनाई नदी के पानी के तेज बहाव में बहते हुए गाय वहां बने स्टॉप डैम से नीचे गिर गईं।
बहाव के उलट तैरने की कोशिश कर रहीं कुछ गाय तो स्टॉप डैम से गिरते समय इस हालत में थीं कि उनके पैर भी ऊपर हो गए थे। इन गायों को दूसरे छोर पर खड़े दो युवक मार-मार कर पानी में जाने के लिए मजबूर कर रहा है। इससे बचने के लिए गाय उफनाई नदी में चली गईं। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि इन गायों का क्या हुआ।
सोशल मीडिया के द्वारा प्रकरण संज्ञान में आते ही मामले में थाना नागोद में अपराध क्रमांक 535/24 धारा 325, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 4/9 म.प्र. गौ-वंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 का अपराध आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।
सतना में इस तरह की क्रूरता देखी गई हो। कुछ समय पहले, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें निर्दयता से भरे लोग श्वान (कुत्तों) को ऑटो में भरकर नदी में फेंक रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications