Satna News: रैगांव में धर्मांतरण के खिलाफ जनजागरण, 5 दिन में 60 गांवों का करेंगे पदयात्रा

पांच दिवसीय पदयात्रा 25 फरवरी को समाप्त होगी। पदयात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक समृद्ध और संगठित समाज का वातावरण बनाना है।

Conversion Jan Jagran Padyatra Satna

धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों के बीच सतना में जन जागरुकता के लिए पदयात्रा शुरू की गई है। यह पदयात्रा रैगांव विधानसभा के सिंहपुर स्थित पटपरनाथ धाम से बजरंग दल कार्यकर्ता एवं समाजसेवी वरुण गूजर के नेतृत्व में विशाल हिन्दू जनजागरण के द्वारा पदयात्रा निकाली गयी। यात्रा पांच दिन में 60 गांवों की यात्रा करेंगे।

समाजसेवी वरुण गूजर ने जानकारी दी

पदयात्रा के माध्यम से लोगों को घर-घर जाकर यह संदेश देना है, कि भारत में एकता और अखंडता का परचम फहराया जाए। सनातन की पताका फहराओ और भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो। पांच दिनों में यह पदयात्रा रैगांव विधानसभा के करीब 60 गांवों की यात्रा तय करेगी। पहले दिन मार्च सिंहपुर से शुरू होकर टीकर, चोरबाड़ी, भवर, करसरा,सेमरिया तक पहुंचेगी।

यह पदयात्रा 5 दिनों की होगी जो 25 फरवरी को समाप्त होगी। पदयात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक समृद्ध और संगठित समाज का वातावरण बनाना है।

दूसरे दिन यह पदयात्रा पैकोरी,बरहाना, दिदौंध, नैना, बैरगला, खदौरी, खदौरा, झाली, कोलपाटा, गौरैया, मौहर, सगमा, मनकहारी, कोठी होते हुए निकलेगी। इस तरह 5 दिनों के दौरान यह पदयात्रा लगभग 60 गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा पांचवें दिन हनुमान मंदिर खैरुआ सरकार पर समाप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+