कांस्टेबल जीजा ने साले की शादी में 'दबदबा था दबदबा है' गाने पर की हर्ष फायरिंग; पुलिस तक पहुंच गया वीडियो
Harsh Firing Video: मध्य प्रदेश के सतना जिले में हर्ष फायरिंग का एक वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें हर्ष फायरिंग करने वाला खुद पुलिसकर्मी है। वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी एसपी ने मामले में जांच की बात कही है।
कोटर थाना में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल दिलीप तिवारी के साले की शादी 26 नवंबर को थी। बारात सतना के बगहा से रीवा के लिए निकली थी। रीवा में बारात जब दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचने वाली थी, उसी दौरान पुलिसकर्मी ने लाइसेंसी राइफल से फायर किए हैं।

इसके वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा है। उन्होंने जांच की बात कही है।
जो वीडियो सामने आए हैं उसमें दबदबा है दबदबा रहेगा गाना बजता सुनाई दे रहा है। उस पर बारात में लोग डांस कर रहे हैं। इसी बीच कोट पेंट पहनकर सिर पर साफा बांधे हेड कॉन्स्टेबल राइफल लिए दिख रहे हैं। वे हर्ष फायर करते हुए डांस कर रहे हैं।
प्रधान आरक्षक ने मंडप परिसर में भी हर्ष फायरिंग की और एक नाबालिग बच्चे को बंदूक थमाकर उससे भी हर्ष फायरिंग करवाई। इसका भी वीडियो सामने आया है।
हेड कॉन्स्टेबल बारात में जोश-जोश में यह भूल गए की ये कानून के रक्षक है और साले की शादी में हर्ष हर्ष फायरिंग कर धायं धायं करने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो की जानकारी मिलने पर एसपी ने जांच करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications