MP : कांग्रेस नेता अजय सिंह की उपेक्षा को लेकर नेताओं में फैला असंतोष,पोस्टर में फोटो ना होने से मचा घमासान

सतना जिले में भारत जोड़ो यात्रा और लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल समेत विंध्य के कई नेताओं की अनदेखी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा जा

Bharat jodo loktantra bachao satna

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ नया वर्ष की पहली सभा को संबोधित करने सतना आ रहे है, 5 जनवरी दोपहर 12 बजे सतना शहर के बीटीआई ग्राउंड में भारत जोड़ो और लोकतंत्र बचाओ सभा आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता पूर्व सांसद स्व सुखलाल कुशवाहा के जयन्ती पर आयोजित की गई है।

Connect India Save Democracy Yatra Satna

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को रखा गया पोस्टरों से दूर

Recommended Video

    कांग्रेस नेता अजय सिंह की उपेक्षा को लेकर नेताओं में फैला असंतोष,पोस्टर में फोटो ना होने से मचा घमासान

    इस कार्यक्रम में कांग्रेस कई खेमों में बटी नजर आ रही है। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और अजय सिंह राहुल के बीच का मन मुटाव इस कार्यक्रम में स्पष्ट देखने को मिल रहा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को बैनर पोस्टरों से दूर रखा गया, ना ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, ऐसे में विन्ध्य क्षेत्र के बड़े तेता माने जाने वाले अजय सिंह राहुल समेत उनके उनके समर्थक कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए है।

    Connect India Save Democracy Yatra Satna

    इसके पूर्व में भी सभा से अजय सिंह के समर्थक रहे थे दूर

    इसके पूर्व में पीसीसी चीफ कमलनाथ की सतना में आयोजित सभा मे अजय सिंह राहुल और उनके समर्थक सभा से दूर रहे थे। कुछ इसी तरह इस बार भी यही होता नजर आ रहा है, हालंकि इस मामले में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा विभा पटेल जहां कन्नी काटती नज़र आई तो कार्यक्रम के आयोजक विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने अजय सिंह राहुल का नाम लिए बिना कहा कि जिसे आना होगा आएगा, सूचना सभी को दी गई है,

    हालंकि सतना के प्रभारी मंत्री विजय शाह इस कार्यक्रम में कांग्रेस की गुटबाजी को कांग्रेस पार्टी का मामला बताकर कोई टिप्पणी करने से परहेज कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+