सतना में ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा, प्रत्येक परिवार को रोजगार देना लक्ष्य: CM शिवराज सिंह चौहान

mp assembly election 2023: विंध्य ने कांग्रेस को सब दिया, लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस में केवल परिवारों की चिंता होती आई है कार्यकर्ताओं की नहीं। सतना में ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा। अभी एक ग्लोबल स्किल पार्क बना है भोपाल में, सिंगापुर के सहयोग से बनाया गया है, जिसमें विश्व स्तरीय ट्रेनिंग बच्चों को दी जाती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सतना के संभागीय मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा की। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी बताएं अपने सवा साल का कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या दिया। कितने बार विंध्य के दौरे किए। क्या क्या दिया विंध्य को जो यहां के लोगों का विकास कर सके। हम हिसाब देने को तैयार हैं विंध्य का जो विकास हुआ है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है।

CM Shivraj Singh Chouhan Global Skill Park will be built in Satna And ladli behna 1250 rupees

विकसित प्रदेश बनाना टारगेट

सीएम शिवराज ने कहा कि समृद्ध भारत, एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य और उसके लिए समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश में बनाना है। हम उस अभियान के एक अंग हैं और इस अभियान के तहत हवाई पट्टी, मऊगंज में बाईपास, ब्यौहारी में रिंग रोड, सिंगरौली बाईपास अनूपपुर में बाईपास और रीवा में भी बेला सिलपरा रिंग रोड फेज-2 हम बनाएंगे। हमारे पास पूरे विंध्य का रोडमैप तैयार है और काम किया जा रहा है। जन कल्याण की दृष्टि से जो हमारा संकल्प है और हम इस दिशा में आगे लगातार बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस राम को काल्पनिक कहती थी

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस राम को काल्पनिक कहती थी। कोर्ट का सहारा लिया जाता था। ऐसे -ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे, बताओ कौन से कमरे में जन्म हुआ। अब जब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो राम नाम की माला जप रहे हैं हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। लेकिन अब राम मंदिर का निर्माण हो रहा तो कांग्रेस को पच नहीं रहा, पोस्टर लगने का विरोध किया जा रहा है। भगवान राम देश के आराध्य हैं। भगवान राम देश की पहचान हैं, लेकिन कांग्रेस ने भगवान राम पर भी सवाल उठाया।

बिखरी हुई कांग्रेस प्रदेश का भला नहीं कर सकती

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि बिखरी हुई कांग्रेस कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकती। सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं। इसी परंपरा को कमलनाथ जी निभा रहे हैं, वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। उनके बेटे तो टिकट भी घोषित करते हैं। पहले छिंदवाड़ा की टिकट बेटा अनाउंस करेगा और बाद में फिर कांग्रेस अनाउंस करेगी। दिग्विजय जी अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं और पर्दे के पीछे इंडी गठबंधन तो बिखर ही गया है कांग्रेस भी बिखेर रही है और अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं।

दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो जय वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय वीरू की जोड़ी नहीं है एक फिल्म आई थी "मेरे अपने" जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। ऐसा ही कांग्रेस में हो रहा है। अभी कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी मुझे पता नहीं फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया।

प्रत्येक परिवार को रोजगार देना लक्ष्य

सीएम शिवराज ने कहा कि लाडली बहन को 1250 रुपया प्रतिमाह मिलता है। इसको बढ़ाकर 3000 तक हम धीरे-धीरे ले जाएंगे, लाखों बेटियां पैदा होते ही लखपति बन गई। हमारा एक संकल्प और है कि प्रत्येक परिवार को रोजगार देना। जो लोग पीएम आवास योजना से छूट गए हैं उन्हें भी मकान मिलेगा। देश की जीएसटी में प्रदेश का योगदान हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। किसानों को सम्मान निधी मिल रही है। कमलनाथ ने 15 महीनों की सरकार में योजनाओं पर तालाबंदी कर दी थी। आने वाले चुनाव में उसका जवाब अब जनता देने को तैयार है। कमलनाथ के शासनकाल में भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा दिया गया। जगह-जगह दलाली के अड्डों की बात किसी से छिपी हुई नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+