MP News: अश्लील सीडी कांड में कमलनाथ का बयान, कहा- सभी लोग बीजेपी के हैं, गृह मंत्री का पलटवार

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के भाजपा नेताओं की अश्लील सीडी होने के दावे पर मध्य प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इस मामले में अब पूर्व सीएम कमलनाथ की भी एंट्री हो गई है.

CD Scandal Kamal Nath Narottam Mishra

मप्र के चुनावी साल में पोर्न सीडी पर राजनीति दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. अब पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ पोर्न सीडी कांड में कूद गए हैं। सतना में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सीडी मैंने भी देखी है, उसमें सभी बीजेपी के लोग हैं. सार्वजनिक न करने के सवाल पर कहा कि मैं नहीं चाहता था कि एमपी की बदनामी हो, मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता और न ही किसी को फॉलो करता हूं. सीडी की जांच हो रही है। नाथ के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि मंदिर की सीढ़ियों में बैठने की उम्र कमलनाथ की है। सीडी देखने की उम्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को पत्रकारों और जांच एजेंसी को सीडी देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि जितना ध्यान सीडी पर है उतना ध्यान विधायकों पर कांग्रेस रखती तो सत्ता नहीं जाती।

Recommended Video

      अश्लील सीडी कांड में कमलनाथ का बयान, कहा- सभी लोग बीजेपी के हैं, गृह मंत्री का पलटवार
      CD Scandal Kamal Nath Narottam Mishra

      दरअसल, कमलनाथ 5 जनवरी को विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के स्वर्गीय पिता पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने सतना पहुंचे थे। कमलनाथ निजी होटल राधे में पत्रकार वार्ता किए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

      कमलनाथा ने कहा कि मध्यप्रदेश 5 राज्यों से घिरा होने के बावजूद देश विदेश के निवेशक यहां नहीं आना चाहते। एमपी में माफिया राज और अविश्वास के चलते प्रदेश में कोई निवेशक नहीं आ रहा है। 18 वर्षा बाद अब शिवराज सिंह को समझ में आया है कि मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में कितना अंतर है।

      एमपी के बहुचर्चित सीडी कांड के सवाल पर नाथ ने कहा कि मैंने सीडी देखी है, उसमें सभी भाजपा के नेता है, सार्वजनिक न करने के सवाल पर कहा कि मैं नहीं चाहता कि एमपी की बदनामी हो, मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता और ना ही किसी के पीछे पड़ता हूं। प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और सीडी की जांच हो रही है। कमलनाथ ने कहा कि जब तक शिवराज जी मेरी आलोचना न कर लें और झूठ ना बोल लें उनका भोजन नहीं पचता।

      पत्रकार वार्ता में कमलनाथ को भगवान राम भी याद आए

      उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने राम वन गमन के लिए 2सौ करोड़ रुपए दिए थे। पैसे कहां गए। वहीं गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 1 परिवार में कोई ज्यादा नजदीक होता है। कोई कम। इससे परिवार में बिखराव है, ऐस कहना गलत है। उन्होंने कहा, आने वाले चुनाव में एमपी के हालात को ध्यान में रखते हुए जनता मतदान करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+