Satna: जाति जनगणना के पक्ष में नहीं हैं बीजेपी सांसद गणेश सिंह, कहा- 'जाति जनगणना कांग्रेस का राजनीतिक एजेंडा'

MP News: सतना भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कहा कि वैसे भी सरकारें सभी वर्गों की जनगणना कराती है। पिछड़ा वर्ग के लिए जरूर अलग से गणना नहीं हुई। इसलिए उचित यही है कि जातीय नहीं बल्कि वर्ग की गणना कराई जाए।

पूर्व सीएम उमा भारती की मांग के मसले पर गणेश सिंह ने कहा कि जो वो कह रही हैं उसके लिए संविधान में संशोधन लाना पड़ेगा। अगर ऐसे ही कोई प्रावधान जोड़ दिया गया तो सुप्रीम कोर्ट रोक लगा सकती है।

Satna MP Ganesh Singh,

भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कहा है कि महिला आरक्षण बीजेपी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो लोगों को सबसे पहले भाजपा सरकार याद आती है। कांग्रेस ने 50 वर्षों में कभी नहीं किया।

गणेश सिंह ने आरक्षण बिल समेत महिलाओं के लिए भाजपा सरकार के लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, उज्ज्वला योजना, घर-घर शौचालय जैसे अन्य कई कार्य भी गिनाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन कार्यों से जनता खुश है और भाजपा विधानसभा चुनावों में डेढ़ सौ सीटें जीतेगी। प्रेस कांफ्रेस में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा तथा मीडिया प्रभारी कामता पांडेय भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+