Satna News: सात फेरों के बाद सीधे परीक्षा देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, ससुराल की जगह Exam सेंटर ले गया दूल्हा
Satna News: सतना शहर के पतेरी सांई बाबा मैरिज गार्डन में नमिता अवधिआ और हिरेन्द अवधिया की पांच जून को शादी थी। इसके बाद 6 जून को विदाई का कार्यक्रम था। लड़के पक्ष को पता चला कि दूल्हन का आज पेपर है।

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दुल्हन शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंच गई। ये देख कॉलेज प्रशासन हक्का-बक्का रह गया। सोमवार को लड़की की शादी थी। इसके अगले दिन मंगलवार को उसकी बीएड की परीक्षा थी। दुल्हन विदा होने से पहले शहर के भरहुत नगर स्थित रामाकृष्णा कॉलेज जाकर परीक्षा दी इसके बाद विदाई की रस्म पूरी हुई। दुल्हन जब तक एग्जाम देती रही तब तक दूल्हा परीक्षा केंद्र के बाहर सजी-धजी कार में दुल्हन का इंतजार करता रहा।
दरअसल शहर के पतेरी क्षेत्र में रहने वाली नमिता अवधिया की शादी नागौद क्षेत्र के ग्राम बिलौन्धा में हीरेन्द्र अवधिया के साथ हुई है। 5 जून सोमवार को बारात पहुंची। रात में शादी की सभी रस्में हुई और 6 जून को नमिता ससुराल जाने वाली थी।
विदाई के दिन ही नमिता की बीएड फाइनल ईयर का एग्जाम था। ससुराल और परिवार वालों की सहमति से नमिता एग्जाम सेंटर के लिए दूल्हे के साथ कार में विदाई के जोड़े में ही एग्जाम सेंटर पहुंच गई।
नमिता दुल्हन ने घूंघट के साथ ही एग्जाम दी और फिर घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद विदाई की बाकी सभी रस्में हुई। इसको लेकर दुल्हन नमिता अवधिया ने कहा कि बीएड का फाइनल ईयर की परीक्षा थी। मेरे परिवार वालों ने बहुत सहयोग किया।
उन्होंने कहा, जल्दबाजी में शादी की, विदाई अभी बाकी है। यहां से जाकर विदाई होगी। पढ़ाई को महत्व जरूर देना चाहिए क्योंकि शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। नमिता ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि दोनों परिवार के लोगों ने मुझे सहयोग दिया।
सतना शहर के पतेरी निवासी नमिता की शादी बिलौन्धा नागौद निवासी हीरेन्द्र से लगी थी। हीरेन्द्र इंडियन आर्मी में है। अखनूर में कार्यरत है। नमिता बीएड की पढ़ाई कर रही थी लिहाजा शादी की डेट फिक्स करते समय यह ध्यान खास तौर पर दिया गया कि एग्जाम दिनांक कहीं अड़चन न बनने पाए। नमिता का आखिरी एग्जाम 29 मई को था लिहाजा विवाह की तारीख 5 जून को एक्स की गई। लेकिन शादी की सारी तैयारियां हो जाने के बाद 29 मई को होने वाला आखिरी पेपर कैंसिल हो गया। परीक्षा पढ़कर 6 जून हो गई। नमिता ने यह टाइम टेबल हीरेन्द्र को दी। हीरेन्द्र ने नमिता को विश्वास दिलाया कि शादी की रस्में भी पूरे शुभ मुहूर्त से होंगी और वह समय पर परीक्षा हॉल भी पहुंचेगी।
दुल्हन ने अपने जीवन साथी और ससुराल पक्ष के सपोर्ट पर हर्ष व्यक्त करते कहा कि उन्होंने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और उसके महत्व को समझते हुए सारी व्यवस्थाएं किया। मुझे खुशी है कि मुझे इतना अच्छा ससुराल मिला।












Click it and Unblock the Notifications