MP: भोला मूवी में Ajay Devgan के साथ अमित ने निभाया हिटलर का किरदार, ऐसा रहा सतना से मायानगरी तक का सफर
Actor Amit Pandey: राजनीति और राजनेता के संघर्ष पर बनी फिल्म द ग्रेट लीडर में अभिनय किया। इसके बाद वे दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक कलेक्टर बहू में ग्रामीण युवक मंगया के किरदार में नजर आए।

Actor Amit Pandey: विंध्य क्षेत्र के युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी काबिलियत के दम पर मुकाम हासिल कर रहे हैं। विंध्य क्षेत्र का टैलेंट मायानगरी तक भी पहुंच चुका है जहां विंध्य क्षेत्र के युवा अभिनय के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बॉलीवुड में अपना और विंध्य क्षेत्र समेत मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सतना शहर के धवारी निवासी राजेन्द्र पाण्डेय के पुत्र अमित ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी नई पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

अमित ने कम समय में ही अभिनय की दुनिया में खास पहचान बनाई है। साल 2014 में ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान ही एपिक चैनल के लिए छोटे-छोटे शूट से अभिनय की शुरुआत हुई, 8 साल के लंबे संघर्ष के बाद अमित को अजय देवगन की भोला फिल्म में हिटलर का किरदार निभाने का मौका मिला। 600 लोगों के बीच से अमित को इस रोल के लिए चुना गया है। 30 मार्च को भोला मूवी रिलीज हो चुकी है।

टीवी सीरियल में भी किया रोल: अमित ने ग्वालियर में यूट्यूब वीडियो सूट कर इस क्षेत्र में जाने की शुरुआत की। मुंबई पहुंचने के बाद 2014 में वेब सीरीज ये है ऑफीसपुर में काम किया। साल 2017 में दूरदर्शन में प्रसारित टीवी सीरियल कलेक्टर बहू में भी अमित काम कर चुके हैं।

इसके बाद एक महानायक वी आर अंबेडकर, काशी बाई वाजीराव दोनो सीरियल में अमित अलग-अलग प्रमुख रोल के रुप में नजर आए।
परिवार का हमेशा सहयोग: 30 वर्षीय धवारी निवासी अमित पाण्डेय के पिता राजेन्द्र पाण्डेय निजी विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है। मां आशा पाण्डेय गृहिणी है। अमित की 12वीं कक्षा तक की शिक्षा सतना में हुई इसके बाद 2011 में ग्वालियर में बीटेक में प्रवेश लिया। 4 वर्ष की पढ़ाई पूरी होने के बाद इन्डस्ट्री के ओर अपने कदम बढ़ा। अभिनय की दुनिया में अमित को हमेशा से ही परिवार का अच्छा सपोर्ट मिला है। अमित बताते है कि आज परिवार के सपोर्ट से ही मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में भविष्य संवार रहे है।
यह भी पढ़ें- Shahdol News : बॉलीवुड मूवी में लीड रोल दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फिल्म निर्देशक मुंबई से गिरफ्तार
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications