'यही उम्र है घूमने-फिरने की' और फिर छात्रा को बोलेरो में बैठकर करने लगा गंदा काम, पकड़ा गया कल्याण सिंह

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने कॉलेज जा रही छात्रा को अपनी बोलोरो में लिफ्ट देकर रास्ते में अश्लील हरकत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी अनुसार शनिवार को परिजनों के साथ थाना पहुंची छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी कल्याण सिंह पिता रिपुदमन के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

BJP Mandal President Kalyan Singh

पीड़िता द्वारा थाने में की गई शिकायत के अनुसार, वह ड्राइवर सीट के ठीक पीछे बीच वाली सीट पर बैठी थी। तालाब के पास बोलेरो पहुंची तब कल्याण सिंह ने बोला कि तुम्हारा कोई ब्वॉयफ्रेंड है। मैंने कुछ नहीं कहा तो बोला तुम इतनी बड़ी हो गई हो यही उम्र है घूमो फिरो मौज करो।

वह गाड़ी धीरे चला रहा था। एक हाथ से स्टेयरिंग पकड़ा था और दूसरे हाथ से छेड़छाड़ कर रहा था। सर्किट हाउस पास जब मैं चिल्लाने लगी तब उसने लॉक खोला। जीप से उतरने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस जानकारी अनुसार, सतना शहर के इंदिरा कॉलेज में पढ़ने वाली बीकॉम की छात्रा शनिवार सुबह की सुबह करीब 11 बजे पिता के साथ मोटरसाइकिल से सतना आ रही थी। रास्ते में रामपुर चौरासी के पास कल्याण सिंह मिला, जिसने युवती को बोलेरो से कॉलेज तक छोड़ने की बात कही। आरोपी को छात्रा और उसके पिता पहले से जानते हैं।

ऐसे में छात्रा उसकी बोलोरो में बैठ गई। रास्ते में आरोपी अश्लील बातें करते हुए नाबालिग का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। सर्किट हाउस के पास जब छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो वह उसे नीचे उतार कर बोलेरो लेकर फरार हो गया।

टीआइ योगेंद्र सिंह परिहार के जानकारी अनुसार नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354क व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+