Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satna News: 10 मिनट खूंखार भालुओं से किया संघर्ष, सतना के चरवाहे ने ऐसे बचाई अपनी जान

Satna News: अगर मन में हौसला हो, तो आदमी मौत को भी आसानी से पछाड़ सकता है। ऐसी ही घटना सतना जिले के परसमनिया के जंगल क्षेत्र में हुई। जान बचाने से 10 मिनट तक भालूओं से संघर्ष करता रहा और आखिर उसने भालूओं को चकमा देते हुए पेड़ में चढ़कर जान बचा ली। हालांकि भालूओं के हमले में चरवाहा बुरी तरह घायल हो गया। चरवाहे को को इलाज के लिए उचेहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी इसका उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं युवक की जान बचने से परिवार वालों ने भी राहत की सांस ली है।

satna wild bear attack cowboy

जानकारी अनुसार उचेहरा थाना के बिहटा गांव निवासी रामनाथ कोल पिता रामकिशोर कोल पर जंगल मे भालुओं ने हमला कर दिया। रामनाथ अपने मवेशी चराने परसमनिया पहाड़ के महाराजपुर घाट क्षेत्र में गया हुआ था। तभी एक साथ झाड़ियों से बाहर आए दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया।

भालुओं के चंगुल से छुटकारा पाकर वह काफी देर तक पेड़ पर बैठा रहा और भालू नीचे मौजूद रहे। भालुओं के जाने के बाद वह पेड़ से नीचे उतरा और भाग कर अपने गांव पहुंचा। रामनाथ के शरीर मे कई जगह गहरे घाव हुए हैं। उसका उपचार उचेहरा के शासकीय अस्पताल में चल रहा है।

सतना के जंगलों में वन्य प्राणियों की बहुलता है। परसमनिया के जंगल कल्दा पठार के जरिए पन्ना टाइगर रिजर्व से भी जुड़ते हैं। यहां टाइगर का भी मूवमेंट होता रहता है और तेंदुए जैसे खूंखार जीव भी नजर आते रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+