Satna News: अमरपाटन के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और जूनियर ऑडिटर 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत के बाद लोकायुक्त द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त द्वारा सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए जाल बुना।

Rewa Lokayukta Amarpatan,

सतना जिले में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 40 हजार की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी और जूनियर ऑडिटर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। निलंबित शिक्षक को बहाली कराने के एवज में शिक्षक से 40 हजार रुपए की मांग की थी।

दरअसल बीते 1 वर्ष पहले नादन के जुरूआ नरवार स्कूल में पदस्थ शिक्षक नासिर खान को स्कूल में अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया था, और खंड शिक्षा कार्यालय अमरपाटन में अटैच कर दिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश निगम और ऑडिटर अशोक गुप्ता निलंबित शिक्षक नासिर खान से बहाली कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वर की मांग कर रहे थे।

परेशान निलंबित शिक्षक नासिर खान ने लोकायुक्त रीवा से मामले की शिकायत कर दी। शिकायत सत्यापित होने के बाद रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने योजना के मुताबिक पीड़ित शिक्षक को अमरपाटन के खंड शिक्षा कार्यालय भेजा। पीड़ित आवेदक शिक्षक जैसे ही दोनों अधिकारियों को रिश्वत के 40 हजार रुपए दिया पीछे से फौरन लोकायुक्त टीम पहुंचकर दोनों अधिकारियों को रंगेहाथों पकड़ लिया।

आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद लोकायुक्त टीम ने दोनों आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+