किसान की बेटी ने बढ़ाया मैहर का मान, माऊंट फ्रेंडशिप चोटी फतह कर फहराया तिरंगा
Maihar News: कड़़ी मेहनत, मजबूत इरादे और हौसला बुलंद हो, तो हजार कठिनाइयों के बावजूद मंजिल सलाम करती है। ऐसी है मध्य प्रदेश के मैहर जिले के बेंदुरा कला गांव के छोटे से किसान की बेटी अंजना, जिसने हिमाचल के मनाली में फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा फहराया है और अब उसका सपना है माउंट एवरेस्ट को फतह करने का।
मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के बेंदुरा कला गांव एक छोटे से किसान राजेश सिंह के घर जन्मी अंजना का बचपन से ही सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का सपना है।

Recommended Video
इसी सपने को पूरा करने के लिए अंजना ने हिमाचल के मनाली में फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा फहरा कर अपनी मंजिल की ओर एक और कदम बढ़ाया है। अंजना ने 20 मई को अपने पर्वतारोहियों के साथ सफर की शुरुआत की थी। इस दौरान अंजना सिंह ने 15 हजार फीट ऊंची फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा लहराया।
हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी और तेज चलती ठंडी हवाओं ने कई बार अंजना के रास्ते में बाधा बनने की कोशिश की, लेकिन अंजना के हौसले और जज्बे के आगे ठंड और बर्फीली हवाओं को भी रास्ता छोड़ना पड़ा। ताइक्वांडो में गोल्डमेडलिस्ट पर्वतारोही अंजना ग्राम पंचायत की पांच भी है और एडवोकेट प्रैक्टिस के साथ-साथ उसका सपना माउंट एवरेस्ट को फतेह करना है।
अंजना का कहना है कि 4 एकड़ में खेती करने वाले उनके पिता राजेश सिंह का सपना है कि उनकी बेटी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करें और वह भी अपने पिता के सपनों को पूरा करने में लगी हुई है। अंजना का कहना है कि उसने बिना किसी कोर्स के अपनी मेहनत और लगन के सहारे फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा फहराया है। अंजना का कहना है कि घर की कमजोर आर्थिक हालात उसके रास्ते में बाधा बन रही है। इसके बावजूद उनके पिता अपनी बेटी के जज्बे और कड़ी मेहनत को देखते हुए बेटी के रास्ते में घर की कमजोर आर्थिक हालात को बाधा नहीं बनने देने की कोशिश में लगे हुए हैं।
अंजना का कहना है कि माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए 30 से 40 लाख रुपए खर्च आता है। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे अपना अभ्यास सुचारू रूप से नहीं चला पा रही है। अंजना ने प्रदेश सरकार से गुहार की है कि जिस प्रकार हरियाणा सरकार ने ओलंपिक पदक जीतने पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। इसी तरह सरकार को चोटिया फतेह करने वाले पर्वतारोहियों का भी हौसला बढ़ाना चाहिए ताकि देश व प्रदेश के पर्वतारोही विश्व में देश का नाम रोशन कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications