Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए उतरे 5 युवक, एक के बाद एक तीन लोगों की मौत, जो उतरा वही हुआ बेहोश

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरी गाय को बचाने के चक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। क्योंकि उस कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। हालांकि इनके साथ दो अन्य युवक भी थे, जो बच गए हैं।मामला बुधवार रात उमरी गांव का है‌।

नागौद पुलिस के थाना प्रभारी अशोक पांडे ने जानकारी दी की ग्रामीणों के एक समूह ने देखा कि एक गाय गलती से कुएं में गिर गई है। जिसके बाद उनमें से तीन लोग रस्सी के सहारे कुएं में उतरे और उसे बचाया।

Satna 3 died due to poisonous gas

हालांकि, कुएं में जाने के बाद सभी को सांस लेने में तकलीफ हुई। उनमें से एक व्यक्ति किसी तरह बाहर निकल आया और बेहोश हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी गई। पांडे ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उनकी मदद से कुछ स्थानीय निवासी गीले कपड़े से अपना चेहरा ढककर कुएं में उतरे और अंदर फंसे लोगों को बचाया।

Recommended Video

    कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए उतरे 5 युवक, एक के बाद एक तीन लोगों की मौत, जो उतरा वही हुआ बेहोश

    थाना प्रभारी ने बताया कि हालांकि गांव वालों ने तीनों को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौके पर बुलाए गए डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान विष्णु (24) अशोक सिंह (45) और रामरतन (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को बचाने की कोशिश में 2 अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+