3 idiots की तरह मरीज को बैठाकर इमरजेंसी वार्ड में घुसा बाइक सवार, डॉक्टर भी रह गए हैरान, Video
Satan Samachar: सतना जिला अस्पताल में फिल्म 'थ्री इडियट्स' के एक सीन के जैसा दृश्य देखने को मिला। मरीज को अपनी बाइक पर बिठाए एक व्यक्ति अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक जा पहुंचा।
Satna hospital Video: सतना के जिला अस्पताल में आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स जैसा नजारा देखने को मिला। यहां एक युवक मरीज को बाइक पर बैठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है ऐसा करने वाला युवक अस्पताल का आउट सोर्स कर्मचारी है। मामला शनिवार रात की है। जिसका वीडियो रविवार को वायरल हुआ है।

अपने दादा को बाइक पर बैठाकर सीधे अस्पताल के अंदर लाने वाले युवक की पहचान टिकुरिया टोला निवासी दीपक गुप्ता के रूप में हुई है। वो अपने दादा मोती लाल गुप्ता की तबीयत खराब होने पर उन्हें सीधे बाइक पर बैठाकर इमरजेंसी वार्ड के अंदर घुस गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि इस मामले में कार्रवाई की जायेगी। सीएमएचओ एलके तिवारी ने कहा, वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है।
अस्पताल में सुरक्षा गार्ड, मरीजों को लाने-ले जाने के लिए स्ट्रेचर और अन्य जरूरी चीजें हैं। फिर भी कोई इस तरह का काम करता है तो यह ठीक नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications