Satna News: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार दो बाइक, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, एक जबलपुर रेफर
सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझगवां भट्टा के पास का है। जहां दो अलग-अलग बाइक सवार सड़क किनारे ट्रक से टकरा गए, इस घटना में दोनों बाइक सवारों में से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सतना जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार 2 बाइक जा टकराई, घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वही एक घायल है। बताया जा रहा है कि मृतक अलग-अलग दो बाइक पर सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एक घायल जबलपुर रेफर हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
हादसा सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझगवां भट्टा के पास का है। जहां दो अलग-अलग बाइक सवार सड़क किनारे ट्रक से टकरा गए, इस घटना में दोनों बाइक सवारों में से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।
यह घटना तब हुई जब पहले बाइक सवार अवधेश चौधरी व विवेक चौधरी सतना से खामा खुजा गांव की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़े, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरा कोठी कस्बे से शादी के कार्ड बांटकर सतना की ओर आ रहे रामनरेश बुनकर उम्र 45 वर्ष व रामप्रकाश कुशवाहा उम्र 35 वर्ष एक ही खड़े ट्रक में जा भिड़े, जिसमें रामनरेश बुनकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामप्रकाश घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। सड़क पर खड़ा यह ट्रक तीन लोगों की मौत का कारण बना।
बताया जा रहा है कि ट्रक पास के मिलर से निकला था और ट्रक चालक ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर चला गया था। यह ट्रक चित्रकूट और कोठी स्टेट हाईवे पर खड़ा था और इसी दौरान यह ट्रक चपेट में आ गया। बीच रोड में खड़ा ट्रक ने सड़क को घेर कर रखा था। जिससे 3 लोग मौत के गाल में समा गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पंचनामा की कार्यवाही के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। और पूरे घटना की जांच में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications