UP: प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को 60 किमी दूर फेंका, पेट्रोल से जलाया चेहरा, पार की क्रूरता की हदें

UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के लाला नगर टोल प्लाजा के पास एक किशोरी की लाश फेंकने वाले वाराणसी निवासी उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी। किशोरी का चेहरा भी आरोपी द्वारा जला दिए जाने के कारण उसकी पहचान करने में काफी समय लगा।

मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उप महानिरीक्षक विंध्याचल मंडल व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा 25-25 हजार रुपए इनाम ले देने का भी ऐलान किया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

the-lover-crossed-the-limits-of-cruelty-with-his-girlfriend-in-bhadohi-varanasi-up

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ मीनाक्षी कात्यायन द्वारा बताया गया कि 2 सितंबर को भदोही जनपद के लाला नगर टोल प्लाजा के पास खाली प्लाट में लोहे के बॉक्स में एक युवती की लाश मिली थी। उन्होंने बताया कि लाश मिलने की सूचना के बाद गोपीगंज थाने की पुलिस तत्काल वहां पहुंची और जांच पड़ताल की।

युवती का चेहरा पूरी तरह जल गया था, ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शिनाख्त के लिए पुलिस टीम द्वारा काफी प्रयास किया गया बावजूद इसके पुलिस को सफलता नहीं मिली। उसके बाद पुलिस टीम इस घटना का खुलासा के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के सहारे भदोही पुलिस वाराणसी पहुंच गई।

वाराणसी पहुंचने के बाद पुलिस ने वाराणसी के भिखारीपुर निवासी उपेंद्र श्रीवास्तव उर्फ बाबू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पता चला कि जिस लड़की की उसने हत्या की थी वह लड़की सिगरा थाने के एक कॉलोनी की रहने वाली थी। गायब लड़की की मां द्वारा इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई थी।

... तो इसलिए कर दिया हत्या
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह सेल्समैन का काम करता है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात सिगरा की रहने वाली युवती से हुई थी। उसने कहा कि मुलाकात के बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। फिर दोनों में बातचीत बढ़ी तो दोनों ने वाराणसी के महामनापुरी कॉलोनी में किराए पर एक कमरा ले लिया।

बताया जा रहा है कि कमरे में दोनों दिन में एक साथ रहते थे और शाम होते ही अपने-अपने घर चले जाते थे। हत्यारोपी द्वारा बताया गया कि उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करती है। इसकी जानकारी होने के बाद उसने अपनी प्रेमिका को कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में वह नाराज हो गया और उसकी हत्या करने की योजना बना ली।

उसने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को महामनापुरी कालोनी में किराए पर लिए गए कमरे में दोनों मिलने पहुंचे थे। इस दौरान प्रेमी द्वारा प्रेमिका को दूसरे युवक से बात करने से मना किया गया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और शाम के समय आरोपी उपेंद्र ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए वह बक्‍से में लेकर बाइक से भदोही चला गया। वहां सुनसान इलाका देखकर उसने प्रेमिका की लाश को बक्सा सहित फेंक दिया उसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर बक्सा खोलकर युवती का चेहरा जला दिया। ऐसे में इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को काफी परेशान होना पड़ा। फिलहाल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के चलते पुलिस टीम को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी करने की बात भी कही गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+