Love Affairs: शादी के बाद भी महिला के सिर से नहीं उतरा 'आशिकी का भूत', परेशान होकर पति ने दे दी जान

भदोही जिले में शादी के बाद भी एक महिला के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा, शादी के दस महीने बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती रही। मना करने पर भी वह नहीं मानी तो पति ने अपनी जान दे दी।

Bhadohi Love Affairs news

भदोही जिले से एक विवाहिता के Love Affairs का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के बाद भी एक महिला अपनी प्रेमी का साथ नहीं छोड़ी। पति द्वारा मना करने के बाद वह पति से भी लड़ाई कर लेती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में कई बार विवाद भी हुआ। काफी समझाने के बाद जब पत्नी अपने प्रेमी का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई तो पत्नी की इस रवैए से नाराज पति आत्महत्या कर लिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पत्नी की बेवफाई को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

पत्नी चली गई मायके तो कर लिया आत्‍महत्‍या

पत्नी चली गई मायके तो कर लिया आत्‍महत्‍या

जानकारी अनुसार भदोही कोतवाली क्षेत्र के धरोहर चौकी अंतर्गत मर्यादपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय सतीश कुमार रविवार को सायंकाल अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर कब्जे में ले ली। परिजनों द्वारा बताया गया कि सतीश रविवार को मजदूरी करने के बाद वापस लौटा तो उसका और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा के बाद सतीश ने अपनी पत्नी पूजा के हाथ से उसकी मोबाइल ले ली और बाद में पूजा अपने प्रेमी को फोन कर अपने ससुराल बुलाई और उसके साथ मायके के लिए चली गई। बताया जा रहा है कि पत्नी के इस हरकत से नाराज सतीश अपने कमरे में गया और फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।

10 माह पहले हुई थी दोनों की शादी

10 माह पहले हुई थी दोनों की शादी

बता दें कि मर्यादपट्टी गांव निवासी सतीश कुमार की शादी दस माह पूर्व गाेपीगंज की रहने वाली पूजा नामक युवती के साथ हुई थी। सतीश के परिजनों का कहना है कि शादी के पहले पूजा का किसी दूसरे से प्रेम संबंध चल रहा था। शादी के बाद भी पूजा अपने प्रेमी से बातचीत करती रही। पूजा अपने मायके जाने का बहाना करके प्रेमी से मिलने चली जाती थी और मोबाइल पर भी उससे बात करती थी। इस बात को लेकर सतीश कई बार पूजा को मना किया था लेकिन पूजा उसकी बात को नहीं मानी। इसी को लेकर के दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।

शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों द्वारा बताया गया कि फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या किया था। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    मुजफ्फरपुर: प्रेमिका से छिपकर मिलना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+