Bhadohi News: अचानक ढही मिट्टी की दीवार, चारों ओर मची चीख-पुकार, खुदाई करते समय हुआ हादसा

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भदोही जनपद में कच्ची दीवार से चढ़कर जमीन की खुदाई करते समय दीवार ढह गई। दीवार ढहने के चलते वहां पर काम कर रहे मजदूर दब गए। इस दौरान दबे हुए दो मजदूरों को निकाल लिया गया जबकि एक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

mud-wall-suddenly-collapsed-in-bhadohi-screams-all-around

यह पूरा मामला भदोही जनपद के कोतवाली अंतर्गत गिरधरपुर गांव का है। गिरधरपुर गांव में एक कच्ची दीवार के समीप शनिवार को मजदूरों द्वारा मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। दीवार जर्जर हो गई थी हालांकि मजदूरों को इसकी जानकारी नहीं थी।

बताया जा रहा है की खुदाई के दौरान ही अचानक मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर कर गिर गई। इस दौरान खुदाई में लगे 35 वर्षीय कतलू बनवासी के साथ ही तीन-चार मजदूर उसमें दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागे दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से घायल थे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जबकि कतलू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कतलू की तीन बेटियां और दो बेटे हैं मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+