Lok Sabha Election 2024: शादी के बाद वोट देने पहुंची दुल्हन, बोली- मैं पढ़ी-लिखी हूं, जानती हूं अपने अधिकार
Lok Sabha Election 2024: गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान छठवें चरण का मतदान भी संपन्न हो गया। छठवें चरण में उत्तर प्रदेश के भदोही लोकसभा सीट पर भी शनिवार को चुनाव मतदान हुआ।
भदोही जनपद में सुबह 7:00 बजे से लेकर 53.9% मतदान हुआ। इस दौरान बच्चे, बूढ़े और नौजवान वोट देने पहुंचे। कई बूथों पर सुबह से लेकर शाम तक वोटरों की लंबी कतार देखने को मिली।

इसके अलावा भदोही लोकसभा क्षेत्र के सराय कंसराय मतदान केंद्र पर ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रेलवे लाइन से गुजरने के लिए अंडरपास नहीं बना है।
अंडरपास का निर्माण होने के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार कर दिया गया हालांकि बाद में मौके पर अधिकारियों के पहुंचने के बाद मतदान प्रारंभ हुआ।
शादी के बाद जोड़े में दुल्हन पहुंची मतदान केंद्र: मतदान के दौरान भदोही लोकसभा सीट के गोपीगंज अंतर्गत पूरेरजई मतदान केंद्र पर मालती नामक एक दुल्हन शादी के बाद विदा होकर ससुराल जाने से पहले मतदान करने के लिए पहुंच गई।
पूछने पर दुल्हन द्वारा बताया गया कि वह पढ़ी लिखी है और अपने अधिकारों के बारे में जानती है। ऐसे में अपने नेता का चुनाव करने के लिए वह मतदान करने पहुंची है।
मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर उसके साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। ग्राम प्रधान बसंत लाल द्वारा गांव की बेटी के इस फैसले की सराहना की गई इसके अलावा उसके गांव के अन्य लोग भी उसकी सराहना कर रहे हैं।
इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर विनोद बिंद और इंडिया गठबंधन के तहत टीएमसी उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
मतदान हो जाने के बाद लोग जीत हार का आकलन करना शुरू कर दिए हैं। ईवीएम में प्रत्याशियों का भाग्य कैद हो जाने के बाद चट्टी चौराहे पर लोगों के बीच अपने-अपने प्रत्याशी के जीत का दावा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications