Bhadohi Accident: हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Bhadohi Accident News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर शनिवार को सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के शहडोल के रहने वाले नौ लोग दो वाहनों से पितृपक्ष पर बिहार के गया में पितरों के श्राद्ध के लिए जा रहे थे। सभी लोग शहडोल से निकलने के बाद पहले प्रयागराज जनपद में रुके और वहां पर संगम में स्नान किया। संगम स्नान करने के बाद शनिवार को लोग वाराणसी आ रहे थे।

horrific-accident-on-the-highway-in-bhadohi-up-two-people-no-more

वाराणसी के पिशाच मोचन में भी उन लोगों द्वारा पिंडदान और तर्पण किया जाना था। वाराणसी में पिंडदान और तर्पण करने के बाद सभी लोग बिहार के गया जनपद में भी पिंडदान करने के लिए जाने वाले थे। कार सवार लोग शनिवार को सुबह में वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर पहुंचे थे।

इसी दौरान हाइवे पर एक कंटेनर चालक अपनी कंटेनर को खड़ी करके एटीएम से पैसा निकालने के लिए चला गया। इधर कार की रफ्तार अधिक होने के चलते हाईवे पर खड़ी कंटेनर को देखकर कार पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार कंटेनर में जा टकराई।

बताया जा रहा है की टक्कर लगने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं शहडोल जनपद के ममरा गांव निवासी 50 वर्षीय श्यामसुंदर केवट और 65 वर्षीय मोहन लाल सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा रूपा सिंह और बिंदेश्वरी आदि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को औराई पीएचसी पर उपचार के लिए पहुंचाया गया।

दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों द्वारा हायर हॉस्पिटल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+