Bhadohi पहुंचे भोजपुरी स्टार Pawan Singh हुए भावुक, पवन से मिलकर फूट-फूट कर रोए आकांक्षा के माता-पिता

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह सोमवार की रात्रि में उनके पैतृक आवास पर पहुंचे। पवन सिंह ने कहा कि हमने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था।

Pawan Singh akanksha dube news bhadohi

भोजपुरी सुपर स्टार Pawan Singh सोमवार की रात्रि में फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने आकांक्षा दुबे के परिवार वालों से मुलाकात किया। इस दौरान आकांक्षा दुबे की पिता पवन सिंह से लिपटकर खूब रोते हुए नजर आए। पवन सिंह ने कहा कि अभिनेत्री के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। गांव में पवन सिंह के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। उन्होंने आकांक्षा के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

पवन सिंह ने कहा कानून पर है पूरा भरोसा
आकांक्षा दुबे के भदोही स्थित पैतृक गांव बरदहा में पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं क्या बोलूं मुझे समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा अभी जांच पड़ताल किया जा रहा है और हमें कानून पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि आकांक्षा दुबे काफी खुशमिजाज थी। हमेशा हंसी मजाक करना और हमेशा खुश रहना आकांक्षा का स्वभाव था। ऐसे में सवाल उठता है कि हमेशा हंसने खेलने और खुश रहने वाली लड़की ऐसा कदम कैसे उठा सकती है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में सरकार से ही मांग करते हैं कि आकांक्षा दुबे के परिवार के साथ न्याय किया जाना चाहिए।

हम लोगों ने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था
आकांक्षा दुबे के घर पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने यह भी कहा कि हम लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। आकांक्षा अंदर से काफी मजबूत थी और हमेशा मस्त गांव में रहती थी। वह लड़की यह कदम उठा लेगी अभी भी हम लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग कहते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री एक परिवार है तो हमारे परिवार की एक सदस्य आज हमारे बीच नहीं है। ऐसे में हम सरकार से मांग करेंगे कि उस लड़की के साथ न्याय और उसके परिवार के साथ न्याय हो।

पवन सिंह के साथ आकांक्षा ने किया था अंतिम गाना
मालूम हो कि जिस दिन वाराणसी के सारनाथ में स्थित सोमेंद्र होटल में फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश मिली थी उसी दिन पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का 'ये आरा कभी हारा नहीं...' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया था। इस गाने में पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे ने रोल किया था। इधर आकांक्षा दुबे होटल में मृत पाई गई उधर पवन सिंह के साथ उनका गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा था। आकांक्षा दुबे का यह अंतिम गाना था।

Recommended Video

    अब आकांक्षा दुबे की मां को जान का खतरा, बोली- बुलडोजर बाबा के यहां लगाऊंगी गुहार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+