Bhadohi News: अपनी ही बारात में बैंड पार्टी के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन भड़की, टूट गई शादी
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में एक शादी के दौरान एक दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी की दुल्हन नाराज हो गई। नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बात बढ़ी तो दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे और उसके पिता तथा उसके दादा को बंधक बना लिया।
इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में इस मामले का हल निकाला गया। दूल्हे के घर वालों द्वारा दुल्हन के घर वालों का शादी में खर्च हुए दो लाख रुपए दिए गए। उसके बाद बंधक बनाए लोगों को छोड़ा गया।

यह पूरा मामला भदोही जनपद के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि जौनपुर जनपद के रहने वाले एक युवक की शादी भदोही जनपद की रहने वाली एक युवती के साथ तय थी। बुधवार रात में धूमधाम से बारात भदोही पहुंची।
बैंड बाजा के साथ बाराती नाचते गाते दुल्हन के घर पहुंचे। दुल्हन के घर पहुंचने के बाद दुल्हन के घर वालों द्वारा बारात में शामिल लोगों की अच्छे तरीके से खातिरदारी की गई। उसके बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम होने लगा।
इसी बीच दुल्हन के घर पर लगे टेंट हाउस के पीछे बैंड पार्टी में शामिल लोगों के पास चला गया। दुल्हन के घर वालों का आरोप है कि बैंड पार्टी के साथ दूल्हा गांजा पीने लगा। वहां पहुंचने के बाद दुल्हन के घर वालों ने उसे मना किया तो दूल्हा भड़क गया।
उसके बाद वह मंच पर आया और मंच पर ही बैठकर गांजा फूंकने लगा। यह सब देख दुल्हन के घर वालों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी होने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी करने से इनकार किए जाने के बाद बरात में हड़कंप मच गया।
मामला बढ़ता देख बाराती धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे। उसके बाद नाराज लोगों ने दूल्हा उसके पिता और उसके दादा को बंधक बना लिया। गुरुवार सुबह में मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया। उसके बाद किसी तरह बात बनी और बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ा गया। फिलहाल इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications