Bhadohi News: 'वो मेरी ही रहेगी...', दूल्हे के चेहरे पर प्रेमी ने फेंका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में एक बारात में दूल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंकने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले दुल्हन के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में दुल्हन के प्रेमी द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से उससे प्यार करता है। उसकी प्रेमिका के घर वाले जबरन दूसरे युवक से उसकी शादी करवा रहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया।

दरअसल, जौनपुर जनपद के एक गांव से मंगलवार को भदोही जनपद के सुरियावां अंतर्गत एक गांव में बारात आई थी। बारात दुल्हन के घर के समीप पहुंचने के बाद दूल्हा बग्गी पर बैठकर द्वार पूजा के लिए जा रहा था।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन लोगों ने दूल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फैंक जाने के बाद दूल्हा और उसके अगल-बगल मौजूद दो अन्य लोग भी झुलस गए। तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। इस मामले में दुल्हन के पिता द्वारा अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया। इस मामले में पुलिस को पता चला की इस वारदात को दुल्हन के प्रेमी सचिन बिंद ने अपने सहयोगी युवराज सिंह और सचिन सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
ऐसे में पुलिस द्वारा हरिपुरा निवासी सचिन बिंद और तुलापुर निवासी युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका तीसरा सहयोगी सचिन सिंह अभी फरार है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने गुरुवार को घटाना का खुलासा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications